फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp chief spokesman randhir sharma statement over karnataka election

कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस ने स्वीकारी हार : रणधीर शर्मा

Sun, 13 May 2018 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 13 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
bjp chief spokesman randhir sharma statement over karnataka election

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा पर पलटवार किया है। कहा कि कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेसी अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। कर्नाटक की हार के बाद कांग्रेस के पास केवल पंजाब और पुडुचेरी दो राज्य बचेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने की छटपटाहट के चलते कांग्रेसी नेता आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान रणधीर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में बयानबाजी की होड़ लगी हुई है। पार्टी में नेतृत्व की जंग जारी है।
विज्ञापन


हर कांग्रेस नेता आलाकमान के सामने अपनी स्थिति बेहतर बनाने के चक्कर में आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी के केंद्र में चार साल उपलब्धियों भरे हैं, इसलिए जश्न मनाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि माफी तो कांग्रेस को मांगनी चाहिए जिन्होंने 70 साल तक देश को पीछे धकेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले अतीत में झांके

bjp chief spokesman randhir sharma statement over karnataka election
फाइल

प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के आरोपों पर रणधीर बोले कि कांग्रेस बोलने से पहले अतीत में झांके। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में अपराधियों को सरकार का संरक्षण रहता था।

आनंद शर्मा के नोटबंदी एवं जीएसटी के फैसले पर हमले का जवाब देते हुए रणधीर ने कहा कि दोनों ही फैसलों से देश को लाभ हुआ है। इन दोनों फैसलों से प्रत्यक्ष करों में 12.7 फीसदी वृद्धि हुई है।

उन्होंने आनंद शर्मा से पूछा कि वाजपेयी सरकार के हिमाचल को दिए विशेष औैद्योगिक पैकेज को उन्होंने यूपीए में बतौर केंद्रीय मंत्री क्यों नहीं बढ़ाया। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed