फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Chargesheet Againest Congress govt in Himachal.

सरकार के खिलाफ चार्जशीट बना रही भाजपा, दिसंबर तक होगी तैयार

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP Chargesheet Againest Congress govt in Himachal.

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट को 15 दिसंबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा। 25 दिसंबर को सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा चार्जशीट राज्यपाल को सौंपेंगी। सत्ता में आने पर भाजपा चार्जशीट की जांच कराएगी।

विज्ञापन


जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि यह चार्जशीट राजनीति से प्रेरित नहीं है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफियाराज का बोलबाला है। भाजपा चार्जशीट के जरिये गांव-गांव में जाकर लोगों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन


विधायक सुरेश भारद्वाज चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष हैं। कहा मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का बहाना बनाकर अपने केस की जानकारी लेने दिल्ली जाते हैं। वकीलों को भारी-भरकम फीस देने के लिए मंत्रियों को पैसा एकत्र करने का काम सौंपा है। मंत्री वकीलों की फीस के साथ अपनी जेबें भरने में भी जुटे हैं। कहा कि भाजपा ने वर्ष में 6 कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को समरसता दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस, 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती को पूर्ण स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से प्रदेश के दौरे कर रहे हैं, उससे हमें भी आभास हो रहा है कि प्रदेश में चुनाव निर्धारित समय से पहले हो सकते हैं।

मिशन 50 प्लस को बनाई अभियान समिति
मिशन 50 प्लस को भाजपा ने अभियान समिति बनाई है। इसमें राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, विधायक रणधीर शर्मा, जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष विपिन परमार, महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, कृपाल परमार, राम सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सदस्य बनाए हैं। समिति आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी।


दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों का करेंगे प्रचार
पार्टी के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वर्ष भर चलने वाले जन्मशती कार्यक्रम को भी समिति बनाई है। सांसदराम स्वरूप शर्मा इसके संयोजक बनाए हैं। प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, रामसिंह, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, बलदेव भंडारी, विशाल चौहान, उत्तम चौधरी, मोहम्मद राजबली सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed