{"_id":"664b54c266f557c715018408","slug":"bjp-candidate-kangana-ranaut-said-our-vehicle-was-attacked-two-workers-were-injured-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत बोलीं- हमारी गाड़ी पर हुआ हमला, दो कार्यकर्ता हुए हैं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut: भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत बोलीं- हमारी गाड़ी पर हुआ हमला, दो कार्यकर्ता हुए हैं घायल
Mon, 20 May 2024 07:20 PM IST
अंकेश डोगरा
एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 20 May 2024 07:20 PM IST
सार
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कंगना ने कहा कि हमारे दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत
- फोटो : एएनआई, शिमला
विस्तार
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "हमारी गाड़ी पर हमला किया गया, कांग्रेस ने एक हिंसक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। उन्हें अब पता चल गया है कि उनके हाथ से सीट चली गई है इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं, हमारे दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह बहुत दुखद है कि वे इस स्तर तक गिर रहे हैं।"
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर सोमवार को काजा में पहली बार चुनाव प्रचार में पहुंचीं कंगना रनौत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनको काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'कंगना रनौत गो बैक गो बैक' के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया और कंगना रनौत तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने नहीं दिया गया। कंगना रनौत, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपचुनाव में प्रत्याशी रवि ठाकुर ने काजा में जनसभा की। जैसे कंगना हेलिकॉप्टर में काजा पहुंचीं, लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी लगाया हमले का आरोप
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काजा में जहां रैली की अनुमति ली थी, उसके सामांनतर प्रशासन ने कांग्रेस को रैली की मंजूरी दी गई है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वापसी में भाजपा के काफिले पर पथराव किया। एक कार्यकर्ता को चोट लगी है। इस तरह की घटना से साफ है कि कांग्रेस बौखलाहट में है और सत्ता के नशे में इस तरह की हरकत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को रिपोर्ट देंगे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह ने कहा कि विरोध रैली में किसी प्रकार पत्थरबाजी और हिंसा नहीं हुई।
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में भाजपा ने चुनाव आयोग से काजा प्रकरण पर शिकायत दर्ज की। इस शिकायत में भाजपा ने आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग प्रदेश सरकार के दबाव में आकर काम कर रहा हैं। भाजपा ने मांग की कि इस प्रकरण में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी चुनाव आयोग से की है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, जिला मीडिया प्रवक्ता विवेक शर्मा, प्रदेश अधिवक्ता संयोजक अंशुल बंसल मौजूद रहे।