{"_id":"601507ff6825be1e684fee9e","slug":"bjp-candidate-harish-sharma-elected-as-hamirpur-panchayat-samiti-adhyaksh-and-congress-candidate-sanjeev-sharma-elected-panchayat-samiti-upadhyaksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के हरीश शर्मा बने हमीरपुर पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के हरीश शर्मा बने हमीरपुर पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
Sat, 30 Jan 2021 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार और पूर्व विधायक अनीता वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास से भरीं भाजपा और कांग्रेस दोनों को सुजानपुर के बाद अब हमीरपुर में भी झटका लगा है। हमीरपुर पंचायत समिति में पूर्ण बहुमत का दावा ठोंकने वाली कांग्रेस और भाजपा में शनिवार को फिर से क्रॉस वोटिंग होने से भाजपा समर्थित हरीश शर्मा अध्यक्ष, जबकि कांग्रेस समर्थित संजीव शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
हमीरपुर ब्लॉक में पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें भाजपा समर्थित 7 सदस्य, जबकि कांग्रेस के सर्वाधिक 8 सदस्य थे, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पूर्व भाजपा ने शह और मात के खेल में कांग्रेस समर्थित एक सदस्य पर उपाध्यक्ष पद का कार्ड खेलते हुए उसे अपने खेमे में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
भाजपा की इस चाल से कांग्रेस जो पूर्व में पूर्ण बहुमत में थी, वह अचानक अल्पमत में आ गई। इसके बाद कुछ समय के लिए पंस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा की झोली में जाते नजर आए, लेकिन शनिवार सुबह जैसे ही 11 बजे दोनों दलों के समर्थित पंचायत समिति सदस्य जब चुनावी बैठक के लिए बीडीओ कार्यालय के सभागार में प्रवेश हुए तो अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते मतदान की नौबत आ गई।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नारा वार्ड से हरीश शर्मा तो कांग्रेस की ओर से दरोगण पति कोट से राजीव कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए फरनोल वार्ड से अंकुश कुमार, जबकि कांग्रेस की ओर से दडूही वार्ड से संजीव शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया।
मतदान के दौरान भाजपा समर्थित हरीश शर्मा को 15 में से 8 के बजाय 9 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के राजीव कुमार को 7 की बजाय 6 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर से जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे यहां भाजपा को सीधे दो वोटों की बढ़त मिली। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के अंकुश कुमार को 7, जबकि कांग्रेस के संजीव शर्मा को 8 वोट पड़े।
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग होने से कांग्रेस को एक मत का लाभ मिला। इससे पूर्व जिला प्रशासन की ओर से 28 जनवरी को पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन पहले ही दिन कांग्रेस समर्थित सदस्यों के वाकआउट करने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया, जो शनिवार को सभी सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इससे पूर्व नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा के हाथ से अध्यक्ष पद, जबकि कांग्रेस के हाथ से उपाध्यक्ष का पद छिटक चुका है।
हमीरपुर ब्लॉक पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों की यह है स्थिति
वार्ड नंबर 1 शेर बलोणी सतीश कंबल (बीजेपी)
वार्ड नंबर 2 ब्राहलड़ी नीतू रानी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 3 फरनोल अंकुश (पूर्व में कांग्रेस, अब बीजेपी में)
वार्ड नंबर 4 नारा हरीश शर्मा (बीजेपी)
वार्ड नंबर 5 जंगलरोपा सुनीता देवी (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 6 दडूही संजीव कुमार (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 7 बजूरी रेखा कुमारी (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 8 नेरी मीना कुमारी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 9 मझोग सुल्तानी मधु देवी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 10 कुठेड़ा नीलम कुमारी (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 11 ख्याह लोहखरियां प्रकाश चंद (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 12 बस्सी झनियारा संजीव कुमार (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 13 अणु कांता देवी (बीजेपी)
वार्ड नंबर 14 बल्ह सुमन लता (बीजेपी)
वार्ड नंबर 15 दरोगण पति कोट राजीव कुमार (कांग्रेस)