{"_id":"63020e87d72a7046356a3ff6","slug":"bjp-adhyaksh-jp-nadda-reached-thakur-sweet-shop-in-summerhill-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: पुराने दिन याद आए तो स्वीट शॉप पहुंच गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda: पुराने दिन याद आए तो स्वीट शॉप पहुंच गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Sun, 21 Aug 2022 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Aug 2022 06:02 PM IST
सार
नाथू राम ने बताया कि 80 के दशक की शुरुआत में इस स्टाल में नड्डा चाय के साथ-साथ आमलेट खाते थे। उन्होंने बताया कि अब उनके दो बेटे हैं और उनके रिश्तेदार मस्त राम ठाकुर दुकान को चलाते हैं।
विज्ञापन
ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक समरहिल आ पहुंचे। यहां पर बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए वह ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे। यहां उन्होंने 86 साल के नाथू राम से मुलाकात की और उनके पैर छूकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नड्डा के आने पर यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बीच केवल चुनिंदा लोग ही उनसे मिल पाए।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर पुराने दिन याद आ गए। जब वह विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो इस दुकान में अकसर चाय पीते थे। नाथू राम ने बताया कि 80 के दशक की शुरुआत में इस स्टाल में नड्डा चाय के साथ-साथ आमलेट खाते थे। उन्होंने बताया कि अब उनके दो बेटे हैं और उनके रिश्तेदार मस्त राम ठाकुर दुकान को चलाते हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने स्थानीय दुकानदार जगमोहन से भी मुलाकात की। उन्हें अपने छोटे बेटे की शादी के लिए आमंत्रित भी किया। नड्डा ने बताया कि वह यहीं पले-बढ़े हैं। इसलिए यह घर जैसा लगता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और त्रिलोक जम्वाल भी नड्डा के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन