फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bitter gourd recipe

जानिए, करेले की कलोंजी बनाने की रेसिपी

Wed, 13 Aug 2014 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Aug 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bitter gourd recipe

इन दिनों मार्केट में करेला खूब पहुंच रहा है। आप भी घर पर करेले की सब्जी बना रहे होंगे लेकिन अब इसे स्पेशल कैसे बनाना है इसके लिए पढ़िए ये रेसिपी। हम करेले की कलोंजी, करेले उबाल कर और कुछ और मसाले डालकर बनायेंगे। इस तरह बनाये करेले हल्के मुलायम बनते हैं।

विज्ञापन


करेला कड़वा होने पर खाने में खूब पसन्द किया जाता है, इसे इस तरह बनाया जाता है कि इसकी कड़वाहट अच्छे स्वाद में बदल जाती है। यदि आप करेले की अधिक कड़वाहट के कारण करेला पसन्द नहीं आते हों, तो उबाल कर बने करेले अवश्य पसंद आयेंगे क्योंकि यह अधिक कड़वे नहीं होते एवं दही और पोस्त इन्हें एक स्वादिष्ट स्वाद और फ्लेवर देते हैं।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्री
-करेले - 300 ग्राम (8-9 करेले)
-सरसों का तेल - 4 - 5 टेबल स्पून
-जीरा - आधा छोटी चम्मच
-हींग - 1-2 पिंच
-खसखस (पोस्त) - 1 टेबल स्पून
-सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
-धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
-हल्दी पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
-दही - 2 टेबल स्पून
-सोंठ पाउडर - आधा छोटा चम्मच
-गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
-नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
-अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
-हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतरी हुई)

ये है विधि
करेले को दोंनो ओर से डंठल काट कर अच्छी तरह धो लीजिये, धुले करेले छलनी में रखिये और अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, करेले को इस तरह काटिये कि वह दूसरी ओर से जुड़ा रहे, आधा छोटी चम्मच नमक लीजिये और सारे करेले के कटे भाग में थोड़ा थोड़ा नमक लगा कर रख दीजिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये जिसमें कि करेले आसानी से डूब सकें, पानी को गरम करने रख दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद उबलते पानी में करेले डालिये और ढककर मीडियम आग पर करेले नरम होने तक उबलने दीजिये, ध्यान रहे कि करेले इतने नरम न हों के वे मैस होने लगें।

उबाले हुये करेले छलनी में डालिये और पानी निकाल दीजिये, करेले जब एकदम ठंडे हो जायं, तब उनके अन्दर से अतिरिक्त पानी हो तो हटा दीजिये। करेले के अन्दर के बीज चाकू की सहायता से निकाल कर प्लेट में रखिये और बीज निकाले करेले किसी दूसरी प्लेट में रखिये, सारे करेले के बीज निकाल कर एक प्लेट में और करेले दूसरे प्लेट में रख लीजिये।

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये। गरम तेल में जीरा, खसखस और हींग डालिये। जीरा भुनने पर, आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर और धनियां पाउडर डालिये। मसाले में करेले के बीज डालिये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट भूनिये।

भुने मसाले में दही डालिये और जब तक भूनिये कि दही का पानी सूख जाय और मसाले दही को अपने अन्दर सोख लें। आग बन्द कर दीजिये और इस मसाले में सौंठ पाउडर, गरम मसाला, नमक, अमचूर पाउडर और कतरी हुई हरी मिर्च डालकर मिलाइये। करेले में भरने के लिये मसाला तैयार है।

जितने करेले हैं, मसाले को उतने भागों में बांट लीजिये। एक करेला उठाइये और मसाला भर कर प्लेट में रखिये। इसी तरह सारे करेले मसाला भर कर प्लेट में रख लीजिये। कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में 1/4 छोटी चम्मच हल्दी डालिये और करेले सिकने के लिये तेल में लगाकर रख दीजिये। मीडियम आग पर करेले सिकने दीजिये।

3-4 मिनट बाद करेले की साइड सावधानी से चमचे और चिमटे की सहायता से पलट कर बदल दें। इस तरह सभी तरफ से करेले ब्राउन होने तक सेक लीजिये। 12 - 15 मिनिट में करेले गोल्डन सिक कर खाने के लिये तैयार हो जाते हैं। सिके हुये भरवां करेले किसी प्लेट में निकाल कर रखें। चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसे और खायें।


सुझाव
भरवां करेले को सफेद धागे से बांध कर फ्राइ किया जा सकता है, जिससे करेले आसानी से पलटे जा सकेंगे और उनके अन्दर से मसाला भी नहीं निकलेगा। करेले बनने के बाद ठंडे होने पर करेले से धागा निकाल कर हटा दें।

पिकनिक या कहीं बाहर जा रहे तब आप पूड़ी के साथ करेले बनाकर ले जाइये। ये करेले 5-6 दिन तक भी खराब नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed