{"_id":"8c442d5487f7868b2cbaaa3fb04194dc","slug":"bishop-cotton-school-won-inter-school-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल प्रतियोगिता में बीसीएस ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर स्कूल प्रतियोगिता में बीसीएस ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित की गई इंटर स्कूल बीएल मोदी एल्यूकेशन प्रतियोगिता में मेजबान बीसीएस को ओवरऑल विजेता का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता को अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
शिमला, सोलन और आसपास के 13 स्कूलों की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता इसका शुभारंभ ऑकलैंड हाउस स्कूल ब्वॉयज के प्रधानाचार्य माइकल जॉन ने किया।
विज्ञापन
जूनियर डिवीजन पोइट्री छठी कक्षा में मन्नत भूमरा कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी बेस्ट स्पीकर घोषित की गईं। सेंट एडवर्ड के यशवर्धन को प्रोमिसिंग स्पीकर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
इंटर मीडिएट डिवीजन ए पोइट्री कक्षा सात में बिशप कॉटन स्कूल के छात्र कार्तिक वालिया बेस्ट स्पीकर और जीजस एंड मेरी की भाव्या शर्मा को मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर चुना गया।
डिवीजन बी प्रोज कक्षा आठ में ऑकलैंड हाउस स्कूल की मायांका चौहान को बेस्ट स्पीकर, बीसीएस के अतीक गुप्ता को मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर चुना गया।
सीनियर डिवीजन ड्रामा कक्षा नौ और दस वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल की मुस्कान को बेस्ट स्पीकर जबकि सेंट ल्यूक्स सोलन के अक्षज आजाद को मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर चुना गया।
ओपन डिवीजन टर्न कोट डिबेट में बीसीएस के यशवर्धन सिंह को बेस्ट स्पीकर और सेंट एडवर्ड स्कूल के अर्नव बाली को मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर चुना गया।
इन प्रतियोगिताओं में मेजबान बीसीएस स्कूल के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स की प्राचार्य सुनीता जॉन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।