{"_id":"5a40e6fd4f1c1baa268b5c73","slug":"birthday-celebration-of-atal-bihari-vajpayee-at-prini-village-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीणी गांव में ऐसे मनाया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीणी गांव में ऐसे मनाया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन उनके दूसरे घर प्रीणी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुल पुरोहित ने नवग्रह शांति पूजन तथा देवता मार्कंडेय ऋषि की पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों ने उनकी लंबी आयु तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
प्रीणी गांव के प्रधान शिवदयाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे गांव वासी हैं तथा गांव के लोगों ने उनके जन्मदिन पर शास्त्रानुसार पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद गांव वासियों की ओर से मिठाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि वाजपेयी पिछले एक दशक से मनाली नहीं आए हैं। वाजपेयी अंतिम बार पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2006 में मनाली आए थे। उस रोज उन्होंने एक देवदार के पौधे का रोपण भी किया था। इस दौरान पूर्व प्रधान कर्म चंद ठाकुर, पूर्व उपप्रधान लोतराम ठाकुर, पूर्व प्रधान ठाकुर दास सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन