फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Birmingham 2022 Commonwealth Games boxer Ashish Kumar practice ten hours daily

Birmingham 2022 Commonwealth Games: स्वर्ण पर आशीष की निगाहें, रोजाना दस घंटे कर रहे अभ्यास

Wed, 20 Jul 2022 08:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jul 2022 08:58 PM IST
सार

आशीष चौधरी ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। देश के लिए स्वर्ण पदक लाकर वह माता-पिता का सपना साकार करेंगे।

विज्ञापन
Birmingham 2022 Commonwealth Games boxer Ashish Kumar practice ten hours daily
मुक्केबाज आशीष चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में हिमाचल के मुक्केबाज आशीष चौधरी पर सबकी नजरें रहेंगी। पदक जीतने के लिए अभ्यास में बॉक्सर आशीष चौधरी खूब पसीना बहा रहे है। 10 जुलाई से आशीष चौधरी भारतीय बॉक्सिंग टीम के साथ आयरलैंड में हैं। जहां पूरी टीम के साथ वह रोजाना कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में जहां आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में वह इस बार 80 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगे। 

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स में चयनित होने के बाद आशीष चौधरी ने एनआईएस पटियाला में कोच धर्मेंद्र यादव से बॉक्सिंग के गुर सीखे हैं। इसके बाद वह आयरलैंड के लिए टीम के साथ रवाना हुए। जहां पिछले 10 दिन से आशीष चौधरी अभ्यास कर रहे हैं। भले ही आशीष टोक्यो ओलंपिक में पदक न जीत पाए हैं लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में आशीष चौधरी की नजर स्वर्ण पदक पर है। आशीष चौधरी ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


देश के लिए स्वर्ण पदक लाकर वह माता-पिता का सपना साकार करेंगे। उन्होंने बताया आयरलैंड में रोजाना 10 घंटे से अधिक बॉक्सिंग का अभ्यास किया जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स को अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है। आशीष चौधरी की माता दुर्गा देवी का कहना है कि आशीष ने जिस तरह से अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक हासिल किए हैं, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कॉमनवेल्थ में भी वह देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुका, हरलीन के प्रदर्शन पर भी नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारतीय टीम में रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल को भी शामिल किया गया है। दोनों हिमाचल की पहली क्रिकेटर हैं, जो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी। क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा पूरे प्रदेश की नजरें दोनों बेटियों पर टिकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed