{"_id":"651a5979938b8205b4081d09","slug":"bilaspur-news-two-day-seer-utsav-started-with-bhavya-shobha-yatra-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय सीर उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय सीर उत्सव
Mon, 02 Oct 2023 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं में सीर खड्ड उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया। शोभा यात्रा में विधायक राजेश धर्माणी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य पानी के सदुपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना है। शोभा यात्रा में बच्छरेटु महादेव और मार्कंडेय से जल लाया गया है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय महिला मंडलों ने अपने गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों से जल एकत्रित किया और सीर खड्ड का जलाभिषेक किया। विधायक ने कहा कि यह उत्सव विगत दिनों में भारी बरसात से हुई क्षति के प्रति भविष्य में पुनर्निर्माण के लिए सामाजिक सजगता व एकजुटता के लिए भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
मेले के तहत मेडिटेशन सत्र, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी आधारित प्रदर्शनी, सामूहिक गिद्दा,कवि सम्मेलन,सांस्कृतिक कार्यक्रम,रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम,कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव उपस्थित रहे।