फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Gunshot Five year old children injured 22 detonator recovered

Bilaspur News: छर्रे लगने से पांच साल का बच्चा घायल; छह कारतूस, बंदूक, 22 डेटोनेटर बरामद

Fri, 29 Sep 2023 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

भारी मात्रा में असलह मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 36 फीट सुतली भी कमरे से मिली है। इसे धमाका करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है और उसे अपने पास रखना अपराध है।

विज्ञापन
Bilaspur News: Gunshot Five year old children injured 22 detonator recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर (जोहड़ी) गांव में पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल है। वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा भी था। घटनास्थल से छह कारतूस, एक बंदूक, 22 डेटोनेटर, गन पाउडर और शराब की आधी बोतल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हैरानी की बात यह है कि किसी ने पुलिस को वारदात की सूचना नहीं दी और बच्चे को घायल अवस्था में शिमला पहुंचा दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। इस कारण कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उधर, पुलिस को दिए बयान में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर हरितल्यांगर में ढाबा चलाने वाले राकेश ने बताया है कि वह किराये की दुकान में ढाबा चलाता है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक कमल अपने पांच साल के पोते को साथ लेकर आया। दादा-पोता ढाबे के साथ वाले कमरे में चले गए। कुछ ही पलों में अंदर से गोली चलने की आवाज आई। वह कमरे में गया तो बंदूक नीचे पड़ी थी और कमल ने अपने पोते को उठाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कमरे के अंदर भारी मात्रा में असलह मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 36 फीट सुतली भी कमरे से मिली है। इसे धमाका करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है और उसे अपने पास रखना अपराध है।


जिस मकान में गोली चलने की घटना हुई, उससे करीब 100 मीटर दूरी पर कमल का एक और मकान भी है, जहां पर भी खून के धब्बे मिले हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि ढाबा संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम आईजीएमसी भेजी गई है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed