{"_id":"651e9d63c7b151ea6409388a","slug":"bilaspur-news-bandla-paragliding-site-third-batch-training-concluded-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रशिक्षु पायलटों ने हवा में की कलाबाजी, बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर तीसरे बैच का प्रशिक्षण खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रशिक्षु पायलटों ने हवा में की कलाबाजी, बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर तीसरे बैच का प्रशिक्षण खत्म
Thu, 05 Oct 2023 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट
- फोटो : संवाद
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर तीसरे बैच का प्रशिक्षण वीरवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दी पायलटों जे हवा में कलाबाजी की और गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। वहीं शुक्रवार को चौथे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा। पैराग्लाइडिंग एडवांस (एसआईवी) कोर्स में भाग ले रहे बैच के प्रशिक्षु पायलटों ने दो-दो उड़ाने भरीं।
विज्ञापन
हवा में करतब करते हुए पायलटों ने गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। तीसरे बैच में भी देश के विभिन्न राज्यों से 25 प्रशिक्षु पायलटों ने इसमें भाग लिया। वहीं शुक्रवार को शुरू हो रहे प्रशिक्षण शिविर में भी देश भर से 25 प्रशिक्षु पायलट भाग लेंगे।
विज्ञापन
अभी तक तीन बैचों में 75 प्रशिक्षु यहां से पैराग्लाइडिंग का एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। पुणे के एक्रो पायलट अभि मलिक इन पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह एसआईवी कोर्स दिसंबर माह तक लगातार चलेंगे। साथ ही साइट से शीघ्र ही व्यवसायिक उड़ाने भी शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन