फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: MBBS student living in AIIMS hostel dies in a road accident last night

बिलासपुर: एम्स के हॉस्टल में रह रहे एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Dec 2025 10:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 10:19 AM IST
सार

राजस्थान के बुहाना तहसील के थली का रहने वाला अखिलेश पुत्र विक्रम सिंह साथी आयुष कुमार के साथ स्कूटी पर जा रहा था। 

विज्ञापन
Bilaspur: MBBS student living in AIIMS hostel dies in a road accident last night
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एम्स बिलासपुर के हॉस्टल में रह रहे एमबीबीएस छात्र की शनिवार रात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। राजस्थान के बुहाना तहसील के थली का रहने वाला अखिलेश पुत्र विक्रम सिंह साथी आयुष कुमार के साथ स्कूटी पर जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आयुष (एसआरएस रेजीडेंसी सेक्टर–88 खेरी कलां,फरीदाबाद) एम्स के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस के दोनों छात्र एम्स बिलासपुर के हॉस्टल में रहते हैं। शनिवार दिन से ही वे हॉस्टल से बाहर थे। रात 11 से 12 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं अस्पताल में सूचना दी कि एक स्कूटी पडगल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आयुष उपचाराधीन है। पडगल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तकनीकी खराबी के कारण पुलिस को कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिली है। इस कारण यह पता नहीं चल सका है कि स्कूटी अनियंत्रित हुई या किसी अन्य वाहन चालक ने टक्कर मारी है। सोमवार तक फुटेज रिकवर होने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed