फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Ghumarwin College boys and Theog College girls emerge as overall champions in Wushu.

बिलासपुर: वुशू में घुमारवीं कॉलेज के लड़के, ठियोग कॉलेज की लड़कियां ओवरऑल चैंपियन

Thu, 17 Sep 2026 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 09:15 PM IST
सार

दो दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 महाविद्यालयों की 29 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप ठियोग कॉलेज ने जीती।

विज्ञापन
Bilaspur: Ghumarwin College boys and Theog College girls emerge as overall champions in Wushu.
वुशू में घुमारवीं कॉलेज के लड़के, ठियोग कॉलेज की लड़कियां ओवरऑल चैंपियन। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अंतर महाविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में मेजबान कॉलेज ने पुरुषों की ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 महाविद्यालयों की 29 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप ठियोग कॉलेज ने जीती। पुरुष वर्ग में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने 52, 60 और 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 48, 56, 80, 100 और 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए, जबकि 65, 70 और 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन


ओवरऑल चैंपियनशिप में घुमारवीं कॉलेज पहले, राजकीय महाविद्यालय सोलन दूसरे और हमीरपुर व रामपुर कॉलेज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ठियोग कॉलेज ने ओवरऑल खिताब जीता। घुमारवीं और रामपुर कॉलेज संयुक्त रूप से दूसरे तथा सोलन कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने 65 और 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, 52 किलोग्राम में रजत तथा 48 और 56 किलोग्राम में कांस्य पदक जीते। समापन समारोह में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय सब-जूनियर बास्केटबॉल में खेलेंगी पल्लवी और वेदांशी
वहीं गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की छात्राओं पल्लवी शर्मा और वेदांशी का सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने बताया कि दोनों छात्राओं ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन स्कूल और क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। दोनों छात्राएं स्कूल की कक्षा सातवीं में पढ़ रही हैं। प्रतियोगिता 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed