फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur firing incident Fifth accused Malli who provided the shooter also arrested

बिलासपुर गोलीकांड : शूटर मुहैया कराने वाला पांचवां आरोपी मल्ली भी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

बिलासपुर गोलीकांड में वीरवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Bilaspur firing incident Fifth accused Malli who provided the shooter also arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में पुलिस ने गुरुवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गरामोड़ा से गिरफ्तार किया। मल्ली पर आरोप है कि उसने ही पुरंजन ठाकुर को शूटर मुहैया कराया था। वहीं, चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


इनमें से पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर, संदीप उर्फ सैंडी और पुरंजन को शूटर मुहैया कराने के आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, शूटर सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुरंजन को पुलिस ने शुक्रवार को सत्र न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था। वहीं, उसके साथी सैंडी को भी गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


संदीप उर्फ सैंडी को इस गोलीकांड की पहले से ही जानकारी थी और वह शूटर के संपर्क में भी था। शूटर को सरकारी आवास पर ठहराने वाले गौरव नड्डा को कोर्ट ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed