{"_id":"667ebd10f71ce3cedc0fa1a5","slug":"bilaspur-firing-incident-fifth-accused-malli-who-provided-the-shooter-also-arrested-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर गोलीकांड : शूटर मुहैया कराने वाला पांचवां आरोपी मल्ली भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर गोलीकांड : शूटर मुहैया कराने वाला पांचवां आरोपी मल्ली भी गिरफ्तार
Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:11 PM IST
सार
बिलासपुर गोलीकांड में वीरवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में पुलिस ने गुरुवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गरामोड़ा से गिरफ्तार किया। मल्ली पर आरोप है कि उसने ही पुरंजन ठाकुर को शूटर मुहैया कराया था। वहीं, चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
इनमें से पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर, संदीप उर्फ सैंडी और पुरंजन को शूटर मुहैया कराने के आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, शूटर सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुरंजन को पुलिस ने शुक्रवार को सत्र न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था। वहीं, उसके साथी सैंडी को भी गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
संदीप उर्फ सैंडी को इस गोलीकांड की पहले से ही जानकारी थी और वह शूटर के संपर्क में भी था। शूटर को सरकारी आवास पर ठहराने वाले गौरव नड्डा को कोर्ट ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन