{"_id":"5d371d2d8ebc3e6d0e206922","slug":"bikram-singh-counter-attack-congress-statement-over-cement-price-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट दामों पर बेकार हल्ला मचा रही कांग्रेस: बिक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट दामों पर बेकार हल्ला मचा रही कांग्रेस: बिक्रम सिंह
Tue, 23 Jul 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के पास चुनाव में हार के बाद कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण ये अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में सीमेंट की दरों में कोई ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है, अन्य राज्यों की तरह केवल 5 से 20 रुपए बढ़े हैं। कांग्रेस के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं कि प्रदेश में सीमेंट प्रति बैग 50 रुपये महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि यह कहना सरासर गलत और बेबुनियाद है कि सरकार सीमेंट की कीमतों पर नियंत्रण रखने में विफल रही है। शिमला, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में सीमेंट की दरों में 5 रुपये से 20 रुपये का अंतर है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते पंजाब राज्य के क्षेत्रों में यह अंतर 5 रुपये से 15 रुपये तक है।
विज्ञापन
22 जुलाई को प्राप्त की गई रिपोर्ट के अनुसार शिमला जिला में एसीसीए अंबुजा, अल्ट्राटैक और सीसीआई सीमेंट कंपनियों की सीमेंट दरों में 3 से 5 रुपये की कमी आई है। चंबा जिले में सीमेंट के दाम 15 से 20 रुपये तक, जबकि कांगड़ा जिला में 4 और 5 रुपये बढ़े हैं। सीसीआई सीमेंट की दर में 10 रुपये की गिरावट भी आई है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि कुल्लू जिले में सीमेंट की दरों में 9 से 15 रुपये, ऊना जिले में 8 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सोलन जिला के परवाणु में सीमेंट कंपनियों की सीमेंट दरों में 20 से 25 रुपये, ऊना जिले के मैहतपुर में 5 से 15 रुपये की वृद्धि हुई है। डम्टाल में अंबुजा सीमेंट में 5 रुपये की गिरावट हुई है। हमीरपुर जिला में सीमेंट की दरों में 5 से 10 रुपये की वृद्धि हुई है।