फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bikers to Cross shinkula pass will travel 1600 kilometers lahaul spiti himachal pradesh

1600 किमी लंबी रैली में एक दर्जन दर्रों को पार करेंगे बाइकर

Wed, 04 Sep 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Bikers to Cross shinkula pass will travel 1600 kilometers lahaul spiti himachal pradesh
shinkula pass - फोटो : अमर उजाला

भारत और नेपाल के 70 से अधिक बाइकर दुनिया के सबसे ऊंचे और खतरनाक दर्रों को पार करने के लिए तैयार हैं। ये बाइकर नौ दिन में करीब एक दर्जन दर्रों को पार कर लगभग 1600 किमी का सफर तय करेंगे। पर्यावरण संरक्षण और क्लीन इंडिया थीम पर आधारित यह मोटर बाइक रैली रोहतांग राइडर संस्था करवा रही है।

विज्ञापन


यह संस्था पिछले कुछ सालों से हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर लाने के मकसद से यह बाइक रैली करवा रही है। लाहौल के जिस्पा से सात सितंबर को बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन


रोहतांग राइडर के अध्यक्ष ग्यालसन और संयोजक रिगजिन समफेल हायरपा का कहना है कि इस बाइक रैली में भारत और नेपाल के करीब 70 बाइकर शिरकत करेंगे, जबकि रैली में कुछ महिला प्रतिभागी भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रैली 16 हजार फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा होकर लद्दख के जांस्कर में प्रवेश करेगी। जांस्कर से कारगिल और वहां से लेह रवाना होगी। लेह से फिर बारालाचा दर्रा होकर जिस्पा में रैली का 15 सितंबर को समापन होगा। 

हायरपा ने बताया कि बाइक रैली में शिंकुला, 18 हजार फीट ऊंचा खारदुंगला, लाचुंगला, बारालाचा समेत करीब एक दर्जन दर्रों को पार किया जाएगा। रैली को बीआरओ के ऑफिसर कमांडिंग मेजर दीपक विष्ट हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रैली चीन बॉर्डर से सटी पैंगोंग झील तक जाएगी, जबकि जांस्कर मुख्यालय पदुम में लेह के पर्यटन कारोबारियों के साथ टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed