फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Biker snatched away chain from the neck of a lady in Basdehda chowk in Mehatpur

बसदेहड़ा में बाइक सवार शातिर ने छीनी महिला की चेन

Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Biker snatched away chain from the neck of a lady in Basdehda chowk in Mehatpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में चेन स्नेचरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा मेें शुक्त्रस्वार शाम को करीब 7:15 बजे बसदेहड़ा चौक के निकट स्थानीय निवासी महिला भगवती देवी पत्नी स्वर्गीय कमलदेव भारद्वाज की चेन बाइक सवार एक शातिर छीनकर फरार हो गया।
भगवती देवी ने बताया कि जब वह बसदेहड़ा चौक के निकट जा रही थी इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने अचानक उसके नजदीक आकर उसकी चेन को झपट लिया और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके पर से चंपत हो गया।
विज्ञापन

भगवती देवी के अनुसार उसने अपनी शादी के वक्त की चेन पहन रखी थी, जो तीन तोले की थी। बसदेहड़ा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त बाइक सवार कैद नहीं हो पाया है, क्योंकि चौक की ओर जाने के बजाय वह दूसरे रास्ते से होकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed