फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bike rider man killed in accident with hrtc bus in sirmour in himachal pradesh

एचआरटीसी बस-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Fri, 24 Jan 2020 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
bike rider man killed in accident with hrtc bus in sirmour in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर मोगीनंद बाईपास के समीप शुक्रवार सुबह एक बाइक एचआरटीसी की बस से टकरा गई। बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पांवटा साहिब में मोगीनंद बाईपास के समीप एचआरटीसी बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


पांवटा साहिब के तहत ही अमरकोट में रह रहा मूल रूप से नेपाल निवासी रविंद्र सिंह (27) पुत्र अमर सिंह एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। सुबह बाइक पर सवार होकर वह कहीं जा रहा था कि होटल पांवटा वैली और होटल ब्राइटन के समीप बस और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने पीड़ित के परिजनों को फौरी रूप से 10 हजार राशि की आर्थिक मदद प्रदान की थी लेकिन, परिजनों ने राशि को नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राशीद शेख ने कहा कि पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है। हादसे के बाद पांवटा साहिब से दूसरी बस में यात्रियों को गंतव्य स्थल की तरफ रवाना कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed