{"_id":"d6aeb29ef524075c81590dc571023c70","slug":"bike-hit-truck-at-kangra-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः ट्रक से टकराई बाइक, कुचला गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः ट्रक से टकराई बाइक, कुचला गया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के औंद गांव में शुक्रवार रात एक बाइक और ट्रक में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान विकास (20) निवासी पारनाला के रूप में हुई है। घायल राजेश भी पारनाला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार बाइक में विकास और राजेश नूरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान औंद के पास चंबा की तरफ जा रहे एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई जिससे बाइक सवार विकास ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक राजेश दूसरी तरफ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी महिंद्र मन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।