फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bike collides with bus on Dehra-Dharamshala road, youth dies, girl injured

Kangra: देहरा-धर्मशाला सड़क पर बस से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल

Thu, 26 Feb 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 07:53 PM IST
सार

देहरा के एलआईसी चौक के निकट वीरवार दोपहर को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike collides with bus on Dehra-Dharamshala road, youth dies, girl injured
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरा-धर्मशाला रोड पर देहरा के एलआईसी चौक के निकट वीरवार दोपहर को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा दोपहर करीब ढाई बजे एक होटल के समीप पेश आया। बाइक और तीर्थ यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक युवक की पहचान परागपुर के बणी निवासी अभि (22) पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवती परागपुर के ही लग बलियाणा की रहने वाली है। दोनों वीरवार को धर्मशाला की ओर से देहरा के हनुमान चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह बस सोलन जिले के कुनिहार से तीर्थ यात्रियों को लेकर सुप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों की मदद से घायल युवती को तुरंत नागरिक अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक को इस टक्कर में सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि दुर्घटना तेजरफ्तार के कारण हुई या किसी अन्य मानवीय चूक की वजह से हुई। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed