फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike collided with health minister car.

मंत्री की गाड़ी से टकराया बाइक सवार, खुद पहुंचाया अस्पताल

Tue, 21 Apr 2015 08:06 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
bike collided with health minister car.

कालका-शिमला मार्ग नगाली के पास स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। मंत्री कौल सिंह ने युवक को गाड़ी में बैठाकर सोलन अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। साथ ही इसी बहाने सोलन अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला चंडीगढ़ से शिमला आ रहा था।

विज्ञापन


स्थानीय युवक ईशान बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था। अचानक नगाली मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर मंत्री की गाड़ी से जा टकराई। गाड़ी की टक्कर से युवक सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना मे युवक को हाथ की अंगुली और पैर मे चोट आई। मंत्री ने अस्पताल पहुंचाकर युवक को प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बताया जा रहा है कि हादसा बाइक सवार की तेज रफ्तारी के कारण हुआ है।
विज्ञापन

चलो, इसी बहाने निरीक्षण किया

bike collided with health minister car.

डीएसपी प्रोबेशन साहिल अरोड़ा ने कहा कि नगाली में हादसे की सूचना मंत्री के काफिले से मिली थी। टीम अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। युवक को हल्की चोटें पहुंची हैं।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि युवक उनकी गाड़ी से जा टकराया और गिर गया। उसे गाड़ी में बैठाकर अस्पताल लाया गया है। साथ ही इसी बहाने अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया गया है। सब कुछ सही निकला है। चिकित्सक ड्यूटी पर थे, मशीनें भी ठीक काम कर रही हैं।

मंत्री के अस्पताल पहुंचते ही सियासी माहौल भी तैयार हो गया। इसी बीच कार्यकर्ताओं और मंत्री के समर्थक भी पहुंच गए। मंत्री ने इस दौरान कहा कि सोलन अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी। हालांकि जगह की कमी है लेकिन इसका समस्या का भी हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed