फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike borne men flee after snatching gold chains from women at gunpoint; here are the details of the incident.

Himachal: बेटी को गोली मारने की धमकी देकर मां के गले से छीन ली सोने की चेन, बाइक सवार फरार

Fri, 14 Aug 2026 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

 दो बाइक सवार युवकों ने जालंधर से जोल गांव जा रहीं कुछ महिलाओं की कार का पीछा किया और रोक लिया। इसके बाद एक आरोपी ने रिवॉल्वर एक महिला की कनपटी पर तान दी जबकि दूसरे ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Bike borne men flee after snatching gold chains from women at gunpoint; here are the details of the incident.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बडूही-डुमखर सड़क पर नीलकंठ मंदिर के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े रिवॉल्वर दिखाकर महिला से सोने की चेन लूटने की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार युवकों ने जालंधर से जोल गांव जा रहीं कुछ महिलाओं की कार का पीछा किया और रोक लिया। इसके बाद एक आरोपी ने रिवॉल्वर एक महिला की कनपटी पर तान दी जबकि दूसरे ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दी। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन उतरवाकर बडूही की तरफ भाग गए।

विज्ञापन



पीड़ित कविता शर्मा अपने परिवार के साथ जालंधर से जोल गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी। कार में महिलाएं सवार थीं और एक युवती वाहन चला रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने महिलाओं की कार को कुछ दूरी से ही पीछा करना शुरू कर दिया। नीलकंठ मंदिर के पास सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही एक आरोपी ने रिवॉल्वर निकालकर महिला की कनपटी पर तान दी और गहने उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन

 

महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दी और कथित तौर पर उसके कान पर भी रिवॉल्वर रख दी। बेटी की जान को खतरे में देख मां बुरी तरह घबरा गई और उसने अपने गले से सोने की चेन उतारकर आरोपियों को दे दी। दोनों बाइक सवार बडूही की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने जिले से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed