{"_id":"ccfe33504101f7e8107c03535988bcca","slug":"bike-accident-at-una-teacher-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्स की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्स की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ूही (ऊना)
Updated Tue, 01 Dec 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के बड़ही के चौकीमन्यार में ट्रैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा अन्य एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रमन कुमार (35) पुत्र वचित्र सिंह निवासी बड़ूहा के रूप हुई है। रमन कुमार केवी स्कूल धुसाड़ा में शिक्षक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। घायल युवक की पहचान अंकित निवासी बड़ूहा के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रमन कुमार मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर गांव के छात्र अंकित के साथ बड़ूही की ओर जा रहा था। चौकीमन्यार के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही ट्रैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें ऊना अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां रमन कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि अंकित को गंभीरावस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।