फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike accident at mandi, one died.

बाइक ढांक में लुढ़की, युवक की मौत

Tue, 02 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 02 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
bike accident at mandi, one died.

मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर के तहत थमाड़ी गांव में सोमवार रात एक बाइक सवार गहरी ढांक में लुढ़क गया।

विज्ञापन


सुबह तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश आरंभ हुई। इस दौरान उसकी बाइक पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हादसे का पता चला।

जहां आगे जाने पर युवक ढांक में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बाडू पंचायत के नैंदड गांव निवासी यादविंद्र कुमार (32) पुत्र रामचंद्र सोमवार रात बाइक पर सवार हो रोहांडा की ओर से जा रहा था।

जब वह थमाड़ी के निकट पहुंचा को संभवता बाइक अनियंत्रित होने से गहरी ढांक में जा गिरी। रात को इस हादसे का किसी को भी पता नहीं चला।

सुबह जब युवक की तलाश आरंभ हुई तो वह ढांक में मृत पाया गया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसडीएम सुंदरनगर एचएस राणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिजनों को फौरी सहायता के तौर पर 10 हजार की राहत प्रदान की गई है।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नाचन ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने भविष्य में इस सड़क पर हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से क्रश बैरियर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed