{"_id":"64c91348811bc0849f0ed2f7","slug":"bijli-mahadev-ropeway-tender-will-be-awarded-before-august-15-nitin-gadkari-revealed-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 15 अगस्त से पहले अवार्ड होगा बिजली महादेव रोपवे का टेंडर, नितिन गडकरी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 15 अगस्त से पहले अवार्ड होगा बिजली महादेव रोपवे का टेंडर, नितिन गडकरी ने किया खुलासा
Wed, 02 Aug 2023 10:27 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोपवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त से पहले रोपवे का टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोपवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त से पहले रोपवे का टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। कुल्लू दौरे पर आए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से यह मामला उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही दिल्ली फोन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल कर यह बात कही।
विज्ञापन
272 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस रोपवे का टेंडर राजस्थान की एक कंपनी को मिला है। रोपवे बनने से कुल्लू जिला मुख्यालय व इसके आसपास के क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोपवे को केंद्र सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बिजली महादेव रोपवे का निर्माण जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी से होगा और यह बिजली महादेव के मंदिर से करीब 300 मीटर नीचे तक लगाया जाएगा। रोपवे सुविधा मिलने के बाद सैलानी और स्थानीय लोग पिरड़ी से सात मिनट के भीतर बिजली महादेव पहुंचकर यहां की वादियों के साथ अधिष्ठाता बिजली महादेव के भी दर्शन कर सकेंगे। सीपीएस ठाकुर ने कहा कि रोपवे निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन