फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big reveal from the video: inmates using Mobile and drinking in jail, Charas

वीडियो में बड़ा खुलासा: जेल में मोबाइल और कैदी छलका रहे जाम, पहुंची चरस

Sat, 25 Jan 2020 10:25 AM IST
Krishan Singh चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Big reveal from the video: inmates using Mobile and drinking in jail, Charas

राजधानी शिमला में एक वीडियो पहुंचा, जिसमें सूबे की एक जेल की बैरक में कैदी मोबाइल पर बात करते हुए जाम छलका रहे हैं। वीडियो में वे काले रंग की गोलियां दिखा रहे हैं, जिसे चरस बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह सब कौन लाता और कितना पैसा लेते हैं, इसका भी जिक्र है। सूत्र बता रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया है। उधर, जेल के उच्चाधिकारी ऐसे किसी तरह के वीडियो की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो की एक क्लिप में कैदी जेल के अंदर शराब पी रहे हैं और वीडियो रिकार्डिंग भी कर रहे हैं। कैदी मोबाइल से बाहर बात कर पैसा कब और कैसे किसको देना है, उसका नाम भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कैदी बेखौफ जेल के दो उच्च अधिकारियों का बार-बार नाम ले रहे हैं। उन्हें मोबाइल पर पैसा देने की बात कर रहे हैं। जेल के अंदर कैदियों के पास मोबाइल और नशा होने, उसे सप्लाई करने के वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रश्नचिह्न लगेगा।
 
पांच वीडियो क्लिप में दो पंजाबी, एक नेपाली और एक अन्य कैदी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। यह बोले रहे हैं कि वे जेल में बंद है और किसे पैसा देना है।एक कैदी शराब खत्म होने पर 500 का नोट निकालता है और किसी से कहता है कि उसे पैसे दे दो, वह शराब की बोतल ले आएगा।

वीडियो के कुछ अंश

Big reveal from the video: inmates using Mobile and drinking in jail, Charas

एक वीडियो बैरक में कोई और बना रहा है जो कहता हुआ सुनाई दे रहा है ..देखो आ रही है, साफ बनाओ, फिर दिखाओ। इसी बीच एक नेपाली गद्दे के नीचे से काले रंग की बहुत सारी बड़ी गोलियां जो चरस सी दिख रही हैं, दोनों हाथों में लेता है और एक कैदी उसका वीडियो शूट करता है।

इसी दौरान एक कैदी कान में मोबाइल लगाकर कहता हुआ सुनाई दे रहा है। वह दूसरे कैदी के हाथ में ली गई काले रंग की गोलियों की तरफ इशारा करते कह रहा है 300 ग्राम सामान तो पहुंच गया है और अब एक काम कर दो रॉयल स्टैग (शराब) की बोतलें भी भेज दे और सुन उसको 20 हजार दे दे।

वह मुलाकात नहीं करवाने दे रहा। यह सामान पहुंचा दे बाकी कोई दिक्कत नहीं। अलविदा कहकर वह मोबाइल रख देता है। इसके पीछे कैदियों की क्या मंशा है यह तो जांच में साफ होगा। हालांकि जिस जेल का वीडियो होने का दावा है, वहां इस तरह की कोई घटना से जेल प्रबंधन इंकार कर रहा है। 

उसको 20 हजार दे दे। उसके बैंक खाते में मत डालना, जेल में ही उसका खास बंदा है। उसके पास जाकर कैश दे दो, वह खुद उसे पहुंचा देगा। जब उसको पैसा मिलेगा तभी वह जेल के अंदर शराब आने देगा और मोबाइल चलाने देगा। आजकल वह बहुत परेशान कर रहा है, उसे जल्दी पैसा दे दो। 


जेल में कैदियों के बात करने और शराब पीने का मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है। वीडियो की जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। -सोमेश गोयल, डीजी जेल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed