फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big relief: Now supply of apples, almonds, pharma, industrial products will be easy and affordable, Himachal government notified logistics policy

Big Relief: अब आसान और सस्ती होगी सेब, बादाम, फार्मा, औद्योगिक उत्पादों की आपूति, हिमाचल सरकार ने अधिसूचित की पॉलिसी

Wed, 22 Jun 2022 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jun 2022 11:01 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने राज्य की परिवहन एवं आपूर्ति (लॉजिस्टिक्स) पॉलिसी 2022 को अधिसूचित कर दिया है।  इसकी अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान ने की है। यह नीति पांच साल की अवधि के लिए लागू रहेगी। 

विज्ञापन
Big relief: Now supply of apples, almonds, pharma, industrial products will be easy and affordable, Himachal government notified logistics policy
सामान की आपूर्ति और परिवहन आसान होगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से सेब, बादाम, फार्मा, औद्योगिक उत्पादों सहित तमाम तरह के कारोबार के सामान की आपूर्ति और परिवहन आसान होगा। इसके लिए हिमाचल सरकार ने राज्य की परिवहन एवं आपूर्ति (लॉजिस्टिक्स) पॉलिसी 2022 को अधिसूचित कर दिया है। इसकी अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान ने की है। यह नीति पांच साल की अवधि के लिए लागू रहेगी। इस पॉलिसी में राज्य में लॉजिस्टिक्स पार्क बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें एक छत के नीचे कई सुविधाएं होंगी। इस पार्क में एक इनलैंड कंटेनर डिपो होगा। कंटेनर फ्रेट स्टेशन, एयरफ्रेट स्टेशन, वेयरहाउस, कोल्ड चेन स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स आधारभूत ढांचा भी होगा। इसका कम से कम 85 फीसदी क्षेत्र परिवहन एवं आपूर्ति सेवाओं के लिए इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन


15 फीसदी क्षेत्र मिश्रित भू-उपयोग के लिए होगा। इसके लिए कम से कम 10 एकड़ जमीन का इस्तेमाल होगी। इसमें तमाम वांछित सुविधाएं होंगी। रणनीतिक स्थानों पर राज्य परिवहन एवं भंडारण जोन स्थापित होंगे। उद्योग विभाग शहर की सीमाओं से बाहर इसके लिए जगह का चयन करेगा। इसके लिए आइडल ट्रक पार्किंग के लिए चयनित जगह लगभग 80 वर्ग फुट होगी। ऐसे स्थान पर वाणिज्यिक गतिविधियां जैसे रेस्तरां, बैंक, एटीएम, रिटेल दुकानें, ईंधन पंप, रिपेयर, सर्विस स्टेशन और मेडिकल सुविधाएं भी होंगी। भंडारगृह के लिए कम से कम एक एकड़ क्षेत्र तय होगा। इसमें कुल माल का 60 फीसदी क्षेत्र भंडारण के लिए तय होगा। भारतमाला, पर्वतमाला और सागर माला योजनाओं का भी इस पॉलिसी से समुचित सहयोग मिलेगा।  

विज्ञापन

यह पालिसी प्रधानमंत्री गति शक्ति का हिस्सा है। आने वाले समय में इससे केंद्रीय मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं में तालमेल बैठाया जाएगा। इसके अलावा इसे मद्देनजर रखते हुए विभिन्न योजनाओं की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को वित्तपोषण के लिए भेजा जाएगा। इसका हिमाचल को लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग। 

पॉलिसी में अन्य प्रमुख बिंदु : 
- अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप तीन हजार करोड़ का निवेश करके लॉजिस्टिक पार्क तैयार करेंगे
- प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय प्लान राज्य में भी होगा लागू
- देश के विभिन्न राज्यों में आसान होगी माल की ढुलाई
- हिमाचल का बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र अमृतसर और तटीय क्षेत्रों से जुडे़गा 
- उद्योगपतियों को सीए स्टोर और कोल्ड चेन सुविधा उपलब्ध रहेगी
- निर्बाध बिजली आपूर्ति और उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी का ट्रीटमेंट होगा
- मजबूत इंटरनेट और टेलीकम्युनिकेशन प्रणाली विकसित करना
- अस्पताल, मेडिकल दुकानें, बैंक, पेट्रोल पंप, होटल, रेस्तरां, कैंटीन सुविधा होगी
- विधायन सेंटर, निजी वाहन ढुलाई टर्मिनल बनाने, कार्यालयों के लिए स्थान उपलब्ध करवाएंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed