{"_id":"5e6fa8cc8ebc3ea82f5783a9","slug":"big-negligence-of-hpbose-put-same-question-twice-in-12th-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बड़ी लापरवाही, 12वीं के पेपर में दो बार डाल दिया एक ही प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बड़ी लापरवाही, 12वीं के पेपर में दो बार डाल दिया एक ही प्रश्न
Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/झंडूता(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/झंडूता(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
दो बार डाल दिया एक ही प्रश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा में बी सीरीज के प्रश्न पत्र में 20वां और 23वां एक ही प्रश्न दो बार डाल दिया गया। 20वें प्रश्न के तीन अंक जबकि 23वें के चार अंक दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
अभिभावकों राजेश कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार आदि ने प्रश्न पत्र सेट करने वाले अध्यापकों व बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड ऐसे अध्यापकों की ड्यूटी पेपर सेट करने में क्यों लगाता है, जो लापरवाही बरतते हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों ने छात्रों को इन प्रश्नों के उचित नंबर देने की मांग बोर्ड से की है। उधर, कार्यकारी उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग एवं उपनिदेशक निरीक्षण विंग अजय पटियाल का कहना है कि इस बारे में बोर्ड ही निर्णय लेना है। ग्रेस मार्क्स आदि का निर्णय बोर्ड ही लेगा। प्रश्न पत्र में दोहराए गए प्रश्न के बारे में बोर्ड को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र स्कूल अध्यापक द्वारा सेट किए जाते हैं। अगर प्रश्न पत्र में कोई गलती है तो संबंधित अध्यापक से जवाब मांगा जाएगा। फिलहाल प्रश्न के दोहराव की शिकायत नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जाएगी। - अक्षय सूद, सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड