{"_id":"5eb04a5c78dd08324c7fda65","slug":"big-mistake-how-five-people-including-coronavirus-positive-reached-himachal-from-delhi-in-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का मामला आने के बाद जोगिंद्रनगर की 20 पंचायतें सील, कर्फ्यू में नहीं मिलेगी ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का मामला आने के बाद जोगिंद्रनगर की 20 पंचायतें सील, कर्फ्यू में नहीं मिलेगी ढील
Tue, 05 May 2020 11:53 AM IST
Krishan Singh
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
जितेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
द्रुब्बल पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
एक ही टैक्सी में चालक समेत पांच लोग हिमाचल में आखिर कैसे दाखिल हो गए? प्रदेश और जिले के बॉर्डर पर क्या कोई चेकिंग नहीं हुई? जोगिंद्रनगर की द्रुब्बल पंचायत में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन गाड़ी में सवार सभी लोगों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। उधर, द्रुब्बल पंचायत का तीन किमी एरिया कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इसमें वार्ड, 20 गांव और करीब 3300 की आबादी आती है। दो किमी क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। यहां धारा-144 बिना किसी छूट के लागू होगी। पूरे गांव में गहन निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्र में टेस्टिंग तेज करेगा। पंचायत प्रधान मान सिंह ने बताया कि गाड़ी में चार लोग आए हैं। इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि ट्रैवल हिस्ट्री पता लगाई जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खुलासा : करीब 12:30 बजे ऊना से हुए दाखिल
कोरोना संक्रमित के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि टैक्सी लेकर चालक समेत पांच लोग दिल्ली के अक्षरधाम से 28 को निकले। रास्ते में कहीं नहीं रुके। ऊना से रात साढ़े 12 बजे नाके पर मौजूद पुलिस ने चैक किया और परमीशन दिखाने के बाद आगे बढ़े। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कांगड़ा मंडी के बॉर्डर एरिया घट्टा के रास्ते मंडी जिला में दाखिल हुए। वहां भी पुलिस ने चेकिंग की। उससे पहले एक व्यक्ति बैजनाथ में उतरा और दूसरा चौंतड़ में उतरा है। दोनों को गांव पहुंचने के बाद टैक्सी चालक वापस लौट गया। गाड़ी पंजाब के नंबर की थी।
विज्ञापन