फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big loss to wheat crop in himachal due to drought

हिमाचल में गेहूं की फसल पर पड़ी सूखे की मार, जानिए किस जिला में कितना नुकसान

Tue, 06 Feb 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम, शिमला
अमर उजाला टीम, शिमला Updated Tue, 06 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
big loss to wheat crop in himachal due to drought

एक सप्ताह पहले हुई बारिश और बर्फबारी से भी हिमाचल प्रदेश की खेती और बागवानी सूखे से नहीं उबर पाई है। हिमाचल में गेहूं की फसल पर सूखे की मार पड़ी है। वहीं सेब की फसल के तैयार होने को अभी वक्त लगेगा, मगर पेड़ों को वांछित चिलिंग ऑवर्स नहीं मिल पाने से लोग परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन


उधर, राज्य सरकार के निर्देश के बावजूद अधिकांश जिलों के डीसी ने सूखे की रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं अभी तक प्रदेश के जलस्रोतों में पानी की बहुत अधिक कमी होने की रिपोर्ट कहीं से नहीं है। 
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव विनीत चौधरी और प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिकारियों के साथ सूखे पर बैठकों के कई दौर आयोजित किए हैं। सभी डीसी को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे सूखे पर ग्राउंड रिपोर्ट से अवगत करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्रोतों में अधिक कमी की रिपोर्ट कहीं से नहीं 

big loss to wheat crop in himachal due to drought

सूत्रों ने बताया कि इसके बावजूद अधिकतर उपायुक्तों ने इसकी रिपोर्ट सरकार को अभी तक नहीं दी है। इससे जिला प्रशासन की ढिलाई भी सामने आ गई है। हिमाचल प्रदेश में 3,52,000 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है।

प्रदेश में वैसे भी खाद्यान्न फसलों को उगाने का लोगों मेें रुझान कम हो चुका है। जहां 1997-98 में खाद्यान्न फसलों कोे उगाने के लिए 853.88 हजार हेेक्टेयर क्षेत्र था, वहीं ये अब घटकर करीब 832 हजार हेक्टेयर क्षेत्र रह गया है। 

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य महकमे में प्रमुख अभियंता का कार्यभार देख रहे इंजीनियर आरएम मुकुल का कहना है कि अभी तक प्रदेश के जलस्रोतों में पानी की बहुत अधिक कमी होने की रिपोर्ट कहीं से नहीं है।

दूसरी ओर राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी परियोजना के अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय कश्यप ने कहा कि राज्य में ग्राउंड वाटर की स्थिति पर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। अभी ये बता पाना मुमकिन नहीं है कि इसमें कितनी कमी आई है। 

बिलासपुर और मंडी में सूखे से इतना नुकसान

big loss to wheat crop in himachal due to drought

बिलासपुर जिले में  में पूरे जिले में गेहूं की बिजाई हुई है। जिला की 31, 878 हेक्टेयर भूमि पर फसलें उगाई जाती हैं। 26,138 हेक्टेयर भूमि पर फसलें केवल बारिश के भरोेसे हैं। गत माह हुई बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन अभी गेहूं की फसल को बारिश की जरूरत है।

मंडी में जिला भर में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर सूखे का 10 से 15 प्रतिशत प्रभाव पड़ा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 100 प्रतिशत बिजाई हो चुकी है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से फसलों में नमी के कारण अभी तक इन पर अधिक सूखे का प्रभाव नहीं पड़ा है।

लेकिन 10 से 15 दिनों में अगर बारिश नहीं हुई तो फसलों पर भारी प्रभाव पड़ेगा। जिले में कुल 71 हजार 750 हेक्टेयर भूमि पर बिजाई की गई है। उपनिदेशक रूपलाल चौहान ने इसकी पुष्टि की। 

शिमला में कृषि और बागवानी सभी फसलों को नुकसान 

big loss to wheat crop in himachal due to drought

शिमला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों की अपेक्षाओं के अनुरूप अभी तक पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। इससे रामपुर उपमंडल के किसानों-बागवानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

उद्यान विभाग ने प्रशासन को सूखे की मार से बागवानी को 20 लाख रुपये के नुकसान की आकलन रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सूखे की मार से अभी तक किसी पंचायत में पेयजल की समस्या तो सामने नहीं आई है।

बागवानी विभाग ने कृषि और बागवानी को सूखे की मार से 20 लाख रुपये की नुकसान का आकलन किया है। इसकी रिपोर्ट डीसी के माध्यम से सरकार को भेज दी गई है।

ऊना और कांगड़ा में ऐसी है स्थिति

big loss to wheat crop in himachal due to drought

पिछले दिनों ऊना जिला में जमकर हुई बारिश ने ऊना में सूखे से निजात दिलाई है। हालांकि जिला का 40 फीसदी क्षेत्र सिंचित है, जबकि 60 प्रतिशत क्षेत्र बारिश पर निर्भर है। कृषि उपनिदेशक यशपाल चौधरी का कहना है कि जिले में सूखे की कोई स्थिति नहीं है। आने वाले दिनों में और बारिश होती है तो यह फसलों के लिए लाभकारी होगी। 

बारिश न हुई तो कांगड़ा में खेती को नुकसान 
जिला कांगड़ा के सभी इलाकों में बिजाई हो चुकी है। ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां बिजाई नहीं हुई है। इससे जिले की 94 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर बिजाई हुई है। जिला कृषि अधिकारी डा. अरुण व्यास के अनुसार अगर 15 फरवरी तक बारिश नहीं हुई तो खेती को नुकसान होगा।

चंबा में चालीस फीसदी फसलों पर सूखे की मार 

big loss to wheat crop in himachal due to drought

चंबा जिले में बारिश न होने से किसानों की चिंताएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डीसी डोगरा ने बताया कि जिले में बारिश न होने से चालीस प्रतिशत फसलें सूखे की चपेट में हैं।

बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार फरवरी माह तक 60 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। जिले में किसानों की ओर से गेहूं, मटर आदि की फसलों की बिजाई कर दी गई है। अब यदि आगामी समय में बारिश नहीं होती है तो 50 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हो सकता है।

सोलन में 15 फीसदी नुकसान 

big loss to wheat crop in himachal due to drought

सोलन जिले में सूखे की वजह से बागवानी और कृषि दोनों विभागों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों को गेेहूं बीजने में देरी हो रही है। सब्जी उत्पादन और अन्य नकदी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। राज्य कृषि विभाग ने सूखे की वजह से 15 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई है।\

सोलन में बारिश आधारित खेती वाली जगहों में गेहूं की बिजाई दिसंबर के आखिर और जनवरी तक चलती रही है। जिसमें तय समय से करीब एक से डेढ़ माह की देरी हुई है। उधर, बागवानी विभाग को सूखे के चलते करीब 21 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

इसकी रिपोर्ट विभाग ने सरकार को भेज दी है। एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि दोनों विभागों से समय-समय पर सूखे से नुकसान की रिपोर्ट मांगी जाती है। प्रशासन सूखे से निपटने के लिए समय-समय पर निर्देश भी जारी करता है।

हमीरपुर जिले में 40 फीसदी नुकसान

big loss to wheat crop in himachal due to drought

कृषि विभाग में हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डा. विनोद कुमार का कहना है कि जिले में 33 हजार हेक्टेयर भूम पर वर्तमान में खेतीबाड़ी होती है। हर साल औसतन 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं की पैदावार होती है। लेकिन बारिश न होने के कारण अभी तक 40 फीसदी नुकसान हो चुका है।

बारिश न होने से आने वाले समय में यह नुकसान बढ़ सकता है। गेहूं की पैदावार के साथ पशुपालकों को चारे की समस्या भी हो सकती है। जिले में अब तक कृषि को 40 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

सिरमौर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

big loss to wheat crop in himachal due to drought

सिरमौर जिले में सूखे की वजह से लगभग 40 करोड़ रुपये की फसलें तबाह हुई है। अकेले गेहूं की फसल को ही करीब 32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूखे की वजह से लगभग पांच हजार हैक्टेयर क्षेत्र में किसान बिजाई नहीं कर पाए। 

जबकि जौ, गेहूं और दलहनी फसलों की भी यही स्थिति है। जौ में दो हजार, गेहूं में तीन हजार हैक्टेयर में किसान बिजाई नहीं कर पाए। जिला प्रशासन ने पूरे सिरमौर जिले में सूखे की वजह से 80 फीसदी फसलें नष्ट होने की रिपोर्ट सरकार को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed