फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

यहां तूफान-बारिश से उड़ी दर्जनों घरों की छतें, फसलों को भारी नुकसान

Sun, 03 Jun 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

हिमाचल में अंधड़ और तेज बारिश से सूबे के किसानों-बागवानों को मोटी चपत लगी है। सिरमौर जिले में सबसे ज्यादा खेतीबाड़ी और बागवानी को 1.30 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को कुछ घंटों में दर्जनों घरों, रसोईघरों और गोशालाओं की छतें उड़ गईं। अपर शिमला, कुल्लू और आनी में सेब के फल जमीन पर आ गिरे हैं। 

आड़ू, नाशपाती, पलम और खुमानी के अलावा मटर, बीन, गोभी और फलदार फसलों को भी क्षति पहुंची है। करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, कृषि और बागवानी विभाग अभी आकलन में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन

580 हेक्टेयर भूमि पर लगी नकदी फसल बरबाद हो गई

big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

सिरमौर जिले में ही अंधड़, ओलावृष्टि से खेतीबाड़ी को 1 करोड़ जबकि 30.07 लाख के फल बर्बाद हो गए हैं। हरिपुरधार क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब व मैदानी क्षेत्रों में आम जमीन पर झड़ गए।

बागवानी विभाग की मानें तो सिरमौर में 580 हेक्टेयर भूमि पर लगी नकदी फसल बरबाद हो गई है। बिलासपुर जिला में भारी तूफान से करीब 60 से 70 प्रतिशत आम की फसल झड़ गई है। अब बागवानों को यह चिंता सताने लग गई है कि वह नुकसान की कैसे भरपाई कर पाएंगे। 

यहां दर्जनों घरों, रसोईघरों और गोशाला की छतें उड़ गईं

big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

क्षेत्र में शुक्रवार देरशाम तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से धर्मपुर तहसील में 2 लाख 22 हजार और संधोल में करीब 9 लाख के नुकसान का आकलन विभाग ने किया है। हालांकि, उपमंडल के कुछेक क्षेत्रों से अभी नुकसान की रिपोर्ट आना बाकी है।

लेकिन, तूफान से अभी तक क्षेत्र में 21 लाख की अधिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार धर्मपुर पंचायत के बनवार कलां में संतोष, ओम प्रकाश, हरि सिंह, लेखराज, जगदीश चंद, रणजीत की गोशालाओं और शेर सिंह, जगदीश चंद के रसोईघरों को नुकसान पहुंचा है।

सुखराम बरडाना के घर की छत उड़ गई है। दूसरी तरफ बिंगा पंचायत के शेरपुर गांव की रूमा देवी की गोशाला की छत भी उड़ गई है। पेहड पंचायत के बनेहडी गांव में राजीव कुमार की गोशाला की छत उड़ कर नष्ट हो गई है।  

विज्ञापन

big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

इसके साथ ही धर्मपुर तहसील में शिव पाल कमलाह, प्रभी देवी हलौन, गुड्डू खेड़ी, झांपा राम खेड़ी, संत राम खेड़ी, रूप चंद खेड़ी, ब्रह्मी देवी खेड़ी, भादरी देवी खेड़ी, हरी पाल कमलाह, पवन कुमार नरवालका, सावित्री देवी चंदगला, कृष्ण चंद फकडोहल, क़ौल सिंह स्योह, फतेह चंद पेहड़, भूरि सिंह पेहड़, प्रेम सिंह

पेहड़, नेक राम बनेहर्डी, बालम राम छिड़ जाजर, ओम चंद ड़ाडल के घरों और गोशालाओं को तूफान से खासा नुकसान पहुंचा है। संधोल तहसील में जगदीश चंद, अर्जुन सिंह, कृष्णा देवी, राम चंद्र तकरेहड़, अछरू फनेह, प्रेम चंद संधोल आदि के घरों और गोशालाओं को बारिश और तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है।  

एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने बताया कि शुक्रवार को तूफान से क्षेत्र में लोगों के घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सभी हलका पटवारी को बनाने के आदेश कर दिए गए हैं। ताकि समय पर राहत राशि दी जा सके।

पेड़ गिरने से एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

big loss to fruit crop and property due to thunderstorm in himachal

शिमला, मंडी और हमीरपुर में पेड़ गिरने से एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुनिहार और अर्की, सोलन में भी तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है। कृषि विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सिरमौर जिले में ही किसानों को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। 

औद्योगिक  शहर परवाणू में तेज तूफान से इंडियन आयल के डिपो के पास एक पेड़ वहां से गुजर रही एक कार पर जा गिरा। इससे कार को काफी नुकसान हुआ है। गहनीमत यह रही कि इसकी चपेट में आने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed