फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big langar in Jakhu Temple

जाखू मंदिर में पहुंचे दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Big langar in Jakhu Temple
शिमला के जाखू मंदिर में रविवार को विशाल भंडारा लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानी औए स्थ? - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। शहर के जाखू मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौका था हनुमान सेवा समिति की ओर से लगाए गए विशाल भंडारे का। कोरोनाकाल के दो साल बाद भव्य रूप से शुरू हुए इस भंडारे में खूब भीड़ उमड़ी। शाम पांच बजे तक 10,000 से ज्यादा श्रद्धालु जाखू पहुंचे। सैलानी और स्थानीय लोग यहां 108 फीट ऊंची हनुमानजी के मूर्ति के सामने सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन

शहर के लोगों के अलावा गुजरात, पंजाब और हरियाणा से आए पर्यटकों ने भी बजरंगबली के दर्शन करने के बाद यहां भंडारा चखा। हनुमान सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में राम लड्डू, दूध-जलेबी, मालपुड़े, कैंडी चॉकलेट, नूडल, चाउमिन, आइसक्रीम के अलावा हलवा रोट के अलग-अलग स्टॉल लगाए थे। यहां लोगों ने लाइनों में लगकर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

मंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ना शुरू हो गई थी। हनुमान जी के दर्शनों के लिए लोग कतारों में खड़े रहे। दूसरी ओर स्थानीय व्यंजन मालपुड़े का स्टॉल तो शाम साढ़े चार बजे तक चलता रहा। इसके अलावा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मंदिर परिसर में सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक सुंदरकांड का पाठ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed