फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   big decisions of hrtc bod meeting held in shimla today

एचआरटीसी चालकों के वेतन में इतने हजार की बढ़ोतरी, पढ़ें बीओडी बैठक के बड़े फैसले

Tue, 17 Mar 2020 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
big decisions of hrtc bod meeting held in shimla today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को एचआरटीसी चालकों के वेतन में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। उन्हें पे बैंड, ग्रेड पे के साथ वेतन में 3000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है। अब चालकों को 11,310 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। पहले इन्हें 7700 रुपये फिक्स राशि मिलती थी। निगम ने अनुबंध कर्मियों के ग्रेड-पे में 100 से 125 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया। किथ एंड किन कर्मचारी पालिसी के तहत आरक्षण को 5 से 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

विज्ञापन


अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंगलवार को निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु के बाद आश्रितों को रोजगार में वरीयता मिलेगी। अल्पावधि एवं दैनिक भोगियों को सरकारी कर्मियों के समकक्ष वेतन की अनुमति दी है। नई पेंशन योजना के तहत कर्मियों को सरकारी कर्मियों के बराबर 14 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। बैठक में इस वर्ष निगम 100 इलेक्ट्रिक और 267 अन्य बसें खरीदने को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed