फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big breakthrough in bomb rumour case at mandi

बम की अफवाह फैलाने के मामले में एमसीए छात्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

Tue, 26 Dec 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/नेरचौक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/नेरचौक Updated Tue, 26 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
big breakthrough in bomb rumour case at mandi

अंतरराज्यीय बस स्टैंड मंडी में बम की अफवाह फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एमसीए के छात्र ने खुद थाना पहुंचकर सनसनीखेज बयान दिया है। 

विज्ञापन


अंतरराज्यीय बस स्टैंड मंडी में बम की अफवाह फैलाने के मामले के तार ब्लू व्हेल गेम से जुड़ रहे हैं। जानलेवा गेम का 11वां टास्क पूरा करने के लिए यह अफवाह फैलाई गई थी। इग्नू से एमसीए कर रहे आरोपी छात्र संदीप (21) ने खुद सदर थाना पहुंचकर यह सनसनीखेज खुलासा किया है। 
विज्ञापन


संदीप तेज रफ्तार बाइक चलाकर दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुका है। पुलिस ने संदीप के पिता दलीप सिंह के बयान भी दर्ज किए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई माह से उनके बेटे के व्यवहार में बदलाव आ रहा था। अधिकतर बंद कमरे में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत भी कम ही करता था। दो बार तेज रफ्तार बाइक चलाकर एक्सीडेंट कर चुका है। उन्होंने बताया कि संदीप ने पुलिस को बयान दिया, तभी उन्हें ब्लू व्हेल गेम के बारे में पता चला है। 

यह है पूरा मामला 

big breakthrough in bomb rumour case at mandi

बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदीप का मोबाइल और सिम कार्ड कब्जे में लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है कि संदीप कहीं दोस्तों के साथ ग्रुप में तो गेम नहीं खेल रहा था। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि ब्लू व्हेल की आड़ में आरोपी को बचाने की कोशिश तो नहीं की जा रही। 

बीते 21 दिसंबर को सुबह दस बजे बस स्टैंड मंडी के लैंडलाइन फोन नंबर पर बम की सूचना दी गई। कार्यकारी अड्डा प्रभारी ने निगम प्रबंधन और सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सरकारी अमले ने आधे घंटे के भीतर बस स्टैंड को खाली करवा दिया।

पांच से छह घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन नंबर तलाशा लेकिन आरोपी छकाता रहा। कभी एमसीए स्टूडेंट तो कभी शिक्षक होने का दावा कर पुलिस को दौड़ाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed