{"_id":"620bdc0c3b0046049c6bf3d8","slug":"big-boom-in-tourism-busness-in-shimla-shimla-news-sml3997151199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद बर्फबारी से लगे पर्यटन कारोबार को पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद बर्फबारी से लगे पर्यटन कारोबार को पंख
विज्ञापन
दो माह में हुआ 125 करोड़ का पर्यटन कारोबार
कोरोना से कम हो गई थी सैलानियों की आवाजाही
विश्वास भारद्वाज
शिमला। दो साल बाद पहाड़ों की रानी शिमला में विंटर टूरिस्ट सीजन में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। कोरोना संक्रमण के चलते जनवरी 2020 के बाद शिमला में सैलानियों की आवाजाही घट गई थी। इस सीजन में क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद सैलानियों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी हुई है। दो माह के भीतर अकेले शिमला में करीब 125 करोड़ का पर्यटन कारोबार होने का अनुमान है।
शिमला के पर्यटन कारोबारियों को समर टूरिस्ट सीजन में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हालांकि लॉकडाउन से पूरी तरह उबरने में अभी दो साल और लगने की संभावना है। बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। सैलानियों की आमद बढ़ने से लॉकडाउन के दौरान बंद हुए शिमला के सभी होटल दोबारा खुल चुके हैं।
लॉकडाउन में छुट्टी भेजा गया स्टाफ काम पर वापस लौट आया है। बड़े पैमाने पर नए लोगों को भी नौकरी मिली है। शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के अलावा ट्रेवल एजेंट्स, टैक्सी आपरेटरों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के कारोबार में तेजी आई है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर से लेकर वेलेंटाइन डे तक शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। इस अवधि के दौरान करीब 125 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि बर्फबारी से टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट मिला है। लॉकडाउन में छुट्टी भेजे कर्मी काम पर लौट आए हैं, नए लोगों को भी काम मिला है। ऑल हिमाचल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि टूरिस्टों की आमद बढ़ने से टैक्सी व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है लेकिन स्थिति सामान्य होने में अभी एक से दो साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
पर्यटन कारोबार में आई तेजी : अमित
कोरोनाकाल के बाद बीते दो महीनों में सैलानियों की आमद में इजाफा होने से पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। पर्यटन विकास निगम के राजस्व में भी इजाफा हुआ है। सब कुछ सामान्य रहा तो आगामी समर टूरिस्ट सीजन के दौरान भी बड़ी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है।
-अमित कश्यप, निदेशक पर्यटन, प्रबंध निदेशक पर्यटन निगम