फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big accidents timeline in himachal 30 thousand killed in accidents in last ten years in himachal

हिमाचल प्रदेश में 10 सालों में हुए 30993 सड़क हादसे, 11561 ने गंवाई जान

Fri, 21 Jun 2019 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jun 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
big accidents timeline in himachal 30 thousand killed in accidents in last ten years in himachal
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार में बयोठ मोड़ पर बीते दिन एक ओवरलोड निजी बस 500 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस में कुल 81 लोग सवार थे। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में कई बड़े बस हादसे हो चुके हैं। हिमाचल में चालकों को बेहतर प्रशिक्षण न दिए जाने से हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही तंग और उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी सफर करना जान को जोखिम पर डालना है। हिमाचल में 595 ब्लैक स्पॉट है। जिन्हें पुलिस, परिवहन और लोक निर्माण विभाग की ओर से चयनित किया गया है। सरकार का दावा है कि 271  स्पॉट को दुरुस्त किया गया है, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने 90 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे। इसमें से 71 को लोक निर्माण विभाग ने ठीक कर दिया है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने भी 169 दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की है। जीवीके ईएमआरआई (आपातकाल प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान) ने भी राज्य में 505 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इनमें से लोक निर्माण विभाग की ओर से 200 में सुधार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़ा चौंकाने वाला है कि पिछले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश में करीब 30, 993 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 11, 561 लोगों ने जान गंवाई है। वर्ष 2009 से 2018 के बीच यह सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 53,909 लोग घायल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में इस साल 31 मई तक 1168 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 430 लोगों की मौत हुई है जबकि 2155 लोग घायल हुए हैं।

big accidents timeline in himachal 30 thousand killed in accidents in last ten years in himachal

9 अप्रैल 2018 : नूरपुर में खाई में गिरी स्कूल बस, 23 बच्चों समेत 27 की मौत 
20 अप्रैल, 2017 : यात्रियों से भरी उत्तराखंड की ओवरलोड निजी बस शिमला के गुम्मा में खाई में गिरी, 45 की मौत 
5 नवंबर, 2016 : मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास में गिरी बस, 17 की मौत और 26 घायल
20 मई, 2016 : चंबा में बस हादसे में 14 मरे, 31 घायल 
23 जुलाई, 2015 : कुल्लू में पार्वती नदी में गिरी बस, 31 लोग बहे 
21 अगस्त, 2014 : किन्नौर के रुतरंग में बास्पा नदी में गिरी बस 23 की मौत, 20 घायल 
27 सितंबर, 2013 : रेणुका में ददाहू-टिक्कर संपर्क मार्ग पर निजी बस गहरी खाई में गिरी। बस सवार सभी 21 लोगों की मौत
8 मई, 2013 : मंडी के झीड़ी में जोगणी माता मंदिर के पास ब्यास नदी में समाई बस, 40 मरे
11 अगस्त, 2012 : चंबा-धुलाड़ा मार्ग पर गागला के पास ओवरलोड बस हादसा, 52 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed