{"_id":"629e1389149cd97cab700817","slug":"bhim-army-came-out-in-protest-against-giving-tribal-status-to-hati-community-shouted-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhim Army Protest: हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विरोध में उतरी भीम आर्मी, शिमला में बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhim Army Protest: हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विरोध में उतरी भीम आर्मी, शिमला में बोला हल्ला
Mon, 06 Jun 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:17 PM IST
सार
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में चौड़ा मैदान में मंच ने मांगों को सरकार के समक्ष रखा। चंद्रशेखर ने कहा कि सिरमौर के गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने से इस इलाके के अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों को छीन लिया जाएगा।
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मंच का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के जिला सिरमौर के गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मंच ने सोमवार को राजधानी शिमला में हल्ला बोला। भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में चौड़ा मैदान में मंच ने मांगों को सरकार के समक्ष रखा। चंद्रशेखर ने कहा कि सिरमौर के गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने से इस इलाके के अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों को छीन लिया जाएगा। उन्होंने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दो जिलों में लोगों को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिरमौर में बीते एक साल में एट्रोसिटी एक्ट में करीब 105 मामले दर्ज किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद इलाके के लोगों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। इधर, प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ पैदल यात्राओं के जरिये आवाज बुलंद की जाएगी। अनिश्चितकाल धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन