फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bhavya dev milan bijli mahadev meet with son kartikeya after 14 years

भव्य देव मिलन: बेटे कार्तिकेय से 14 साल बाद मिले बिजली महादेव

Mon, 15 Nov 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Nov 2021 07:49 PM IST
सार

देवाधिदेव बिजली महादेव और कार्तिकेय की जय से माहौल भक्तिमय हो गया। लगभग आधा घंटा तक देव मिलन चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
bhavya dev milan bijli mahadev meet with son kartikeya after 14 years
बिजली महादेव और पुत्र कार्तिकेय का देव मिलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आराध्य देव बिजली महादेव मनाली दौरे के दौरान सोमवार को सिमसा गांव पहुंचे। यहां पुत्र कार्तिकेय से करीब 14 साल बाद भव्य देव मिलन हुआ। पिता-पुत्र के इस मिलन के गवाह सैकड़ों लोग बने। जैसे ही आराध्य देव बिजली महादेव सिमसा के देउरे नाली नामक स्थान पर पहुंचे तो कार्तिकेय भी अपने सैकड़ों श्रद्धालुओं और कारकूनों के साथ पिता को लेने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


पूरी मनाली घाटी ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंज उठी। देवाधिदेव बिजली महादेव और कार्तिकेय की जय से माहौल भक्तिमय हो गया। लगभग आधा घंटा तक देव मिलन चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ ने बताया कि सोमवार को सिमसा के देउरे नाली नामक स्थान पर पिता और पुत्र का 14 साल बाद भव्य मिलन हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आराध्य देव बिजली महादेव शाही स्नान करने 11 नवंबर को रवाना हुए हैं। सोमवार को पिता-पुत्र एक ही स्थान पर रहेंगे और मंगलवार को बिजली महादेव माता हिडिंबा से मिलने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले देवता बिजली महादेव 2007 में शाही स्नान करने मनाली आए थे। कार्तिकेय के पुजारी केशवराम शर्मा और कारदार युवराज ने बताया कि आराध्य देव बिजली महादेव 14 साल बाद मनाली आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed