फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha campaign against congress.

भाजयुमो चलाएगा सरकार की खुली पोल अभियान

Thu, 04 Feb 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha campaign against congress.

भाजयुमो हिमाचल में सरकार की खुली पोल अभियान चलाएगा। वीरवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में हुई कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की। प्रदेश प्रभारी महेश चौहान भी उपस्थित रहे। सुनील ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा विरोधी है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। इसका नुकसान प्रदेश के छात्रों को भुगतना पड़ेगा। सरकार ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश के 11 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी, लेकिन अभी तक अपना वायदा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


प्रदेश से 300 से अधिक औद्योगिक इकाइयां दूसरे राज्यों के लिए पलायन कर चुकी हैं। कहा कि भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन 4, 5 और 6 मार्च को मथुरा में होगा। इसमें प्रदेश से 1000 युवा भाग लेंगे। इसके लिए सहप्रभारी नियुक्ति किए हैं। हेमंत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र, भंवर भारद्वाज हमीरपुर, मंडी से महेश सिपहिया और अमित ठाकुर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्ति किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन के लिए पंजीकरण फार्म भरे जाएंगे। बैठक में महेंद्र ठाकुर, विशाल चौहान, हेमंत शर्मा, भंवर भारद्वाज, शीतल ब्यास, विदुशी शर्मा, प्रज्ज्वल बस्टा, रजत ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, बलराम बबलू, लखवीर लक्की, विषय ठाकुर, सुरेंद्र शौरी,


हाकिम नेगी, संजीव ठाकुर, संजीव देष्टा, गौरव पठानिया, पीएस राणा, अचल पठानिया, कार्निक पाधा, गौरव कश्यप, श्रवण चंदेल, श्रवण शर्मा, मोनू भारद्वाज, विरेंद्र शर्मा, सौरभ धर्माणी, अभिजीत जंवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed