फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Shikhar Sahitya Samman to Acharya Keshav and Dr. Handa

शिमला: आचार्य केशव और डॉ. हांडा को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान

Sat, 29 Jan 2022 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 07:27 PM IST
सार

कला, संस्कृति, भाषा अकादमी की ओर से शनिवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में साहित्य एवं कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों व कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। 

विज्ञापन
Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Shikhar Sahitya Samman to Acharya Keshav and Dr. Handa
सीएम के साथ साहित्य एवं कला क्षेत्र में पुरस्कार जीतने वाले - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल कला, संस्कृति, भाषा अकादमी की ओर से शनिवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में साहित्य एवं कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों व कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आचार्य केशव शर्मा को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान 2017 तथा डॉ. ओसी हांडा को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान-2018 से नवाजा। मोहन राठौर को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान 2017 और चंबा रूमाल को बढ़ावा देने के लिए दिनेश कुमारी को महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान-2018 प्रदान किया गया। हर पुरस्कार विजेता को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। समारोह की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। 

विज्ञापन

समय पर दिए जाने चाहिए साहित्य के अगले पुरस्कार : जयराम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है तथा समाज को इस दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के लिए साहित्य पुरस्कार सभी विजेताओं को समय पर दिए जाने चाहिए। हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति तथा भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, निदेशक डॉ. पंकज ललित और गेयटी प्रबंधक सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन

कला सम्मान 

सीएम ने प्रो. हिम चटर्जी को भी सरदार सोभा सिंह ललित कला पुरस्कार 2016 प्रदान किया। इस बीच कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरदार सोभा सिंह ललित कला पुरस्कार 2017 के लिए नंद लाल ठाकुर और 2018 के लिए खीमी राम को सम्मानित किया। उन्होंने वर्ष 2016 के लिए ज्वाला प्रसाद शर्मा,  2017 के लिए संजय सूद और 2018 के लिए एसडी कश्यप को मनोहर सिंह निष्पादन कला सम्मान पुरस्कार से नवाजा। हर पुरस्कार विजेता को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य पुरस्कार

मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वर्ष 2015 के लिए डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर, 2016 के लिए सरोज परमार, 2018 के लिए विक्रम मुसाफिर को पंडित भवानी दत्त शास्त्री हिंदी कविता पुरस्कार से सम्मानित किया। 2015 के लिए स्वर्गीय बद्री सिंह भाटिया, 2017 के लिए डॉ. गंगा राम राजी, 2018 के लिए विक्रम गथानिया को डॉ. यशवंत सिंह परमार हिंदी साहित्य गद्य पुरस्कार, 2015 के लिए विद्यासागर नेगी और 2018 के लिए डॉ. सूरत ठाकुर को राम सिंह ठाकुर हिंदी साहित्य विविध विधा पुरस्कार, शिक्षा तथा भाषा, कला एवं संस्कृति में वर्ष 2015 के लिए आचार्य केशव राम शर्मा को आचार्य दिवाकर शर्मा संस्कृत साहित्य पुरस्कार, 2016 के पहाड़ी साहित्य पुुरस्कार लिए डॉ. चंद्ररेखा ढडवाल को, वर्ष 2018 के लिए विनोद कुमार भावुक और डॉ. विद्याचंद ठाकुर को सम्मानित किया। जाहिद अबरोल को लाल चंद प्रार्थी उर्दू साहित्य पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू को स्वैच्छिक संस्था सम्मान 2016 तथा डॉ. प्रियंका वैद्य को ठाकुर सेन नेगी अंग्रेजी साहित्य पुरस्कार 2018 से पुरस्कृत किया। उन्होंने चंबा रूमाल प्रतियोगिता पुरस्कार 2016 की प्रथम विजेता अनीता, द्वितीय पिंकी और तृतीय पुरस्कार कमला चड्ढा को प्रदान किया। पहाड़ी चित्रकला पुरस्कार 2016 के प्रथम दीपक भंडारी, द्वितीय मोनु कुमार और तृतीय पुरस्कार परीक्षित शर्मा को दिया। 



मुसाफिर ने अकादमी के एक कर्मचारी को पहनाए टोपी और शॉल  
कवि विक्रम मुसाफिर ने साहित्य सम्मान से सम्मानित होने के बाद राज्य कला साहित्य भाषा अकादमी के एक कर्मचारी को टोपी और शॉल पहनाई। उनका कहना था कि उन्होंने इस कर्मचारी के चेहरे पर जो खुशी देखी, उससे उन्हें काफी संतोष मिला। हर आखिरी व्यक्ति में वह खुद की छवि ही देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed