फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhanupalli Bilaspur Railway line: Track laying work will start from Bhanupalli next week

Bhanupalli Bilaspur Railline: भानुपल्ली से अगले सप्ताह शुरू होगा ट्रैक बिछाने का काम

Sat, 16 Nov 2024 10:13 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

थलुह से आगे पहाड़पुर तक ट्रैक बिछाने में अभी समय लगेगा। कारण यह है कि थलुह से आगे अभी कई जगह पर पुलों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Bhanupalli Bilaspur Railway line: Track laying work will start from Bhanupalli next week
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का ट्रैक थलुह तक मार्च 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। इस 7.6 किलोमीटर ट्रैक लिंकिंग का काम कंपनी अगले सप्ताह शुरू करेगी। इसके निर्माण के लिए रेल, स्टील, स्लीपर, ट्रैक बलास्ट, गिट्टी जगह-जगह जमा कर दी गई है। खास बात यह है कि ट्रैक बिछाने के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र से पटरी पहुंच गई है। थलुह से आगे पहाड़पुर तक ट्रैक बिछाने में अभी समय लगेगा। कारण यह है कि थलुह से आगे अभी कई जगह पर पुलों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: कौशल विकास निगम में 30 जिला समन्वयकों, जेओए आईटी, सर्वेयर की सेवाएं खत्म

विज्ञापन

भानुपल्ली से पहाड़पुर तक की दूरी 24 किलोमीटर
इनका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही पहाड़पुर तक ट्रैक बिछाने का कार्य होगा। भानुपल्ली से पहाड़पुर तक की दूरी 24 किलोमीटर है। यहां तक ट्रैक बिछाने, लिंकिंग के लिए रेल विकास निगम ने शिवाकृति कंस्ट्रक्शन कंपनी को 74.64 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर में पंजाब, हिमाचल प्रदेश में ट्रैक ब्लास्ट आपूर्ति, रेल वेल्डिंग और संबंधित पी-वे कार्य शामिल हैं। सुरंगों को छोड़कर भानुपल्ली, थलुह, धरोट, पहाड़पुर यार्ड शामिल होंगे। भानुपल्ली से पहाड़पुर तक के ट्रैक निर्माण के लिए लगभग 1,19,651 घन मीटर गिट्टी की आपूर्ति करनी होगी, ताकि ट्रैक की उचित स्थिरता,संरेखण सुनिश्चित हो सके।

भानुपल्ली से थलुह तक सबसे पहले गिट्टी बिछाई जाएगी
रेल वेल्डिंग के काम में कुल रेल जोड़ों के लिए मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग, एल्युमिनो-थर्मिक वेल्डिंग दोनों शामिल हैं, जिससे निर्बाध ट्रैक कनेक्टिविटी, परिचालन दक्षता सुनिश्चित होती है। भानुपल्ली से थलुह तक सबसे पहले गिट्टी बिछाई जाएगी। उसके बाद ट्रैक बिछेगा। इसके साथ ही सिग्नल का काम भी पूरा किया जाएगा। वहीं पहाड़पुर तक इंडोर, आउटडोर सिग्नल और दूरसंचार कार्य की आपूर्ति, स्थापना के लिए करीब 54 करोड़ का टेंडर भी जारी किया है। दूरसंचार विभाग इसका कार्य जल्द शुरू करेगा।  इस परियोजना में टनलों की कुल संख्या 20 है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण पुलों की संख्या आठ
टनल नंबर 10 की लंबाई सबसे अधिक 3810.5 मीटर है। वहीं टनल नंबर छह सबसे छोटी 165 मीटर है। इस परियोजना में प्रमुख और महत्वपूर्ण पुलों की संख्या आठ है। जबकि छोटे पुल 27 हैं। वर्तमान में करीब सात हजार करोड़ की इस परियोजना की लंबाई बैरी तक 63.1 किलोमीटर है। जमीन पर इस परियोजना का 44.7 फीसदी हिस्सा यानि 27.93 किमी बनेगा। इसका 41.7 फीसदी हिस्सा टनलों में होगा, जिसकी लंबाई 26.13 किमी है। 13.6 फीसदी ट्रैक पुलों पर होगा,जिसकी लंबाई 08.54 किमी है। भानुपल्ली, थलुह, धरोट, पहाड़पुर, जकातखाना, बिलासपुर और बैरी स्टेशन होंगे। इसकी संभावित गति 100 किमी प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed