फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bhanupali leh railway line in bilaspur himachal pradesh

बिलासपुर में सतलुज नदी किनारे से निकलेगा भानुपल्ली-लेह रेलवे ट्रैक

Thu, 20 Dec 2018 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर खेमराज शर्मा, अमर उजाला, शिमला
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
bhanupali leh railway line in bilaspur himachal pradesh

सामरिक महत्व की भानुपल्ली-लेह रेललाइन के निर्माण की दिशा में रेलवे ने एक और पायदान पार कर लिया है। रेलवे ने भानुपल्ली से बरमाणा तक का सर्वे पूरा कर लिया है। रेलवे लाइन के प्रस्तावित रूट पर रेलवे ने बुर्जियां लगा दी हैं।

विज्ञापन


अब राजस्व विभाग जमीन के कागजात बनाने में जुट गया है। राजस्व विभाग की ओर से भी रघुनाथपुरा के खनसरा गांव का सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। दिलचस्प है कि इस रूट से रेलवे का आधे से ज्यादा सफर गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर तय होगा।       
विज्ञापन


करीब 64 किमी लंबे इस रेलवे ट्रैक में भानुपल्ली से बरमाणा तक 20 सुरंगें बनाई जाएंगी। जबकि छोटे-बड़े मिलाकर करीब 18 पुल बनेंगे। मैहला के पास करीब चार किलोमीटर लंबाई वाली सबसे बड़ी सुरंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ऐसे पुल भी होंगे जो काफी ऊंचे व लंबे होंगे। भानुपल्ली से बरमाणा तक की रेलवे लाइन का आधे से ज्यादा ट्रैक सतलुज नदी किनारे से होकर जाने से रेलवे के मुसाफिर गोबिंद सागर झील की सुंदरता का भव्य नजारा भी ले सकेंगे।

1700 फीट ऊंचाई पर ही इस ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि 1700 फीट के पास व इससे नीचे रेलवे ट्रैक को बनाने के लिए बीबीएमबी से एनओसी लेना जरूरी होगा। भू अधिग्रहण करने के लिए अभी करीब 13 किलोमीटर का ट्रैक रह गया है। एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा का कहना है कि रेलवे विभाग ने बरमाणा तक का रेल लाइन का सर्वे पूरा कर लिया है। राजस्व विभाग की ओर से रघुनाथपुरा के खनसरा गांव तक का सर्वे हो चुका है।

धरोट से बरमाणा तक बनेंगे पांच स्टेशन

धरोट से बरमाणा तक पांच स्टेशन बनेंगे। इसमें पहला स्टेशन धरोट में, दूसरा मैहला, तीसरा दगदाडन-भटेड़ में, चौथा कोठी चौक बिलासपुर और पांचवां बरमाणा में होगा।      

बिलासपुर शहर के बाहर से निकलेगा ट्रैक
रेल विभाग के अधिकारियों की मानें तो रेलवे ट्रैक बिलासपुर शहर के बाहर से होकर निकाला जाएगा। शहर के साथ करीब दो बड़े पुल बनाए जाएंगे। बिलासपुर के राजा की पुरानी रियासत सांडू से होते हुए रेलवे ट्रैक निकलेगा।

रेलवे ट्रैक को गोबिंद सागर झील से पानी का नुकसान न हो इसके लिए यहां पर पुल बनाए जाएंगे। बिलासपुर शहर के पास से करीब दो पुल बनाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed