फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bhanupali bilaspur railway project land acquisition of three villages completed

सरकार को सौंपी रिपोर्ट: भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के लिए तीन गांवों का भू-अधिग्रहण पूरा

Sat, 16 Oct 2021 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि तीन गांवों में जमीन के दामों पर सहमति बनने के बाद इनका पूरी तरह अधिग्रहण कर लिया गया है। अन्य 23 गांवों की रिपोर्ट सरकार को भेजी है।

विज्ञापन
bhanupali bilaspur railway project land acquisition of three villages completed
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के लिए श्री नयनादेवी विस क्षेत्र से बिलासपुर के बध्यात तक 26 गांवों की सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) स्टडी पूरी हो चुकी है। टीम ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सामाजिक प्रभाव आकलन के दौरान 26 में से तीन गांवों की भूमि का पूरी तरह अधिग्रहण कर लिया गया है। अब बध्यात तक 23 गांवों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम 2013 के तहत जमीन अधिगृहीत की जाएगी।

विज्ञापन


बध्यात गांव तक उक्त 26 गांवों के लोग जमीन अधिग्रहण के लिए मनमाने दाम की मांग कर रहे थे। रेलवे की भूमि अधिग्रहण इकाई की सहमति न बनने पर प्रशासन ने इन गांवों की एसआईए स्टडी के लिए सरकार  को प्रस्ताव भेजा था। करीब तीन माह पहले सरकार की तरफ से एक टीम ने 26 गांवों की एसआईए स्टडी शुरू की थी। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि तीन गांवों में जमीन के दामों पर सहमति बनने के बाद इनका पूरी तरह अधिग्रहण कर लिया गया है। अन्य 23 गांवों की रिपोर्ट सरकार को भेजी है। अब भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 के तहत ही इन गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन


डीसी पंकज राय ने बताया कि इस बीच अगर लोग भूमि अधिग्रहण के लिए मान जाते हैं तो उनकी जमीन का अधिग्रहण अधिनियम के तहत नहीं होगा। बता दें कि इन 26 गांवों में से तीन गांवों नई सारली, भराड़ी और कांगूवाली में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब बध्यात तक 588 बीघा भूमि का अधिग्रहण रेललाइन के लिए बचा है। इसका अधिग्रहण एक्ट के तहत होगा। अब प्रशासन ने बध्यात से आगे बरमाणा तक 9 गांवों की फाइल सरकार को भेजी है। इन गांवों में 538.9 बीघा भूमि का अधिग्रहण रेललाइन के लिए होना है। इनमें नोग, बल्ली बिल्ला, बल्ली जलेडा, भराथू, भटेड़ उपरली, बरमाणा और बग्गड़ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed