फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhandara on the occasion of Eid

यहां मुस्लिम ईद ही नहीं शिवरात्रि पर भी लगाते हैं भंडारा

Wed, 14 Sep 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Sep 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Bhandara on the occasion of Eid

हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच प्यार, अमन चैन और आपसी भाईचारे की इससे बेहतर मिसाल क्या हो सकती है। नालागढ़ की मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसायटी हर साल हिंदुओं और मुसलमानों के दो बड़े धार्मिक त्योहारों पर भंडारे का आयोजन करती है।

विज्ञापन


ईद-उल-जुहा और शिवरात्रि के दिन नालागढ़ की गोल मार्केट के पास सभी धर्मों के लोगों को चाय पकोड़े प्रसाद के रूप में बांटे जाते हैं। सभी आयोजनकर्ता मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन हिंदुओं के त्योहार को भी उसी शिद्दत से मनाते हैं।

विज्ञापन

दो सालों से लगाया जा रहा भंडारा

Bhandara on the occasion of Eid

यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रोहित आलम (रोमी), मोहम्मद कासिम, गिन्नी, ताज मोहमद, इरशाद मोहम्मद, गुस्ताख मोहम्मद, जोनी, रियाज खान और असलम खान ने बताया कि बकरीद और शिवरात्रि पर पिछले दो सालों से भंडारा लगाया जा रहा है।

आज भी सोसायटी की तरफ से प्रसाद वितरित किया गया। भविष्य में इसी तरह से भंडारे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचे नप नालागढ़ के अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि सोसायटी की ओर से ईद और शिवरात्रि पर्व पर भंडारे लगाना आपसी सौहार्द का प्रतीक है। लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed