फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhajan kirtan of valmiki sabha.

वाल्मीकि जयंती की धूम, सजा कीर्तन दरबार

Thu, 09 Oct 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Oct 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
Bhajan kirtan of valmiki sabha.

राजधानी शिमला में वाल्मीकि जयंती प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। वाल्मीकि सभा की ओर से कृष्णानगर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिर में बुधवार को दिनभर भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


दोपहर बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी। विक्रमादित्य सिंह ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के आग्रह पर इस मौके पर केक भी काटा।
विज्ञापन


सभा के प्रधान पन्नालाल और महासचिव राजपाल ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को सभा की ओर से सम्मानित किया गया। रिज पर रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म प्रचार प्रसार समिति के महासचिव नरेश गांधी ने बताया कि शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 40 यूनिट रक्त जुटाया। बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में श्रुति ने पहला, रोहित ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में विपिन कुमार, लक्की, सुरजीत तथा अनूप घारु ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed