{"_id":"5d4a6cb58ebc3e6d206dedb4","slug":"beti-bachao-beti-padhao-national-award-function-cancelled-after-demise-of-late-of-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुरस्कार अलंकरण समारोह रद्द, हिमाचल के तीन जिलों को मिलना था सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुरस्कार अलंकरण समारोह रद्द, हिमाचल के तीन जिलों को मिलना था सम्मान
Wed, 07 Aug 2019 11:46 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विदेश मंत्री एवं दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर सरकार ने बुधवार को दो दिन के राजकीय शोक का एलान किया है। इसी के चलते राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यक्रम बुधवार को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में शिमला, मंडी और सिरमौर जिला को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिलना था। योजना के तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए तीनों जिलों के उपायुक्तों को पुरस्कृत किया जाना था।
विज्ञापन
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार का गौरव मिलना था। लेकिन सुषमा स्वराज के निधन के बाद बुधवार सुबह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की बुधवार को कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना मिली है। कार्यक्रम के आयोजन की आगामी जानकारी अभी नहीं दी गई है।