फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   best inspirational movie award to tea shop at narkanda film

सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक फिल्म: अब पुणे फिल्म फेस्टिवल में भी छाई टी शॉप एट नारकंडा मूवी

Fri, 21 Jan 2022 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 PM IST
सार

टी शॉप एट नारकंडा 14 वर्ष के एक बच्चे के संघर्ष की कहानी है। जिसके गांव में बादल फटने की वजह से वह अपना घर-परिवार और सब कुछ खो देता है।

विज्ञापन
best inspirational movie award to tea shop at narkanda film
टी शॉप एट नारकंडा फिल्म - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला के बाद टी शॉप एट नारकंडा फिल्म को पुणे में हुए एक फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक फिल्म का अवार्ड मिला है। फिल्म के निर्देशक हिमाल नचिकेत दास को यह पुरस्कार मिला है।  दिसंबर 2021 को इसी फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शिमला में भी पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म की न केवल कहानी, फिल्मांकन को सराहा गया है बल्कि इसके पात्र को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 

विज्ञापन


फिल्म के साथ इसमें अभिनय करने वाले कुल्लू और आनी के करीब दो दर्जन कलाकारों के काम को भी सराहा गया है। 53 मिनट 29 सेकंड की इस हिंदी फिल्म को एक 14 साल के किशोर के संघर्ष पर फिल्माया गया है और इसकी अधिकतर शूटिंग भी कुल्लू जिले के आनी में हुई। कुल्लू से संबंध रखने वाले फिल्म के निर्देशक हिमाल नचिकेता दास ने कहा कि इस फिल्म में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में करण शर्मा, अमर सिंह राठौर, बिंपल शर्मा, मोनिका कटोच, पिंकी, गोल्डी शर्मा, चमन शर्मा, लोकेश, वंशिका कौशल, प्रांजल आनंद, राज, पवन नेहा, प्रिया, सौरभ, सुनील शर्मा, सनी, पूर्वा देवी और शेर सिंह के अलावा कुल्लू, मंडी, शिमला और दिल्ली के कलाकारों ने काम किया है।
विज्ञापन


फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमित वशिष्ठ, ललिता, नीरज पराशर और भोजपुरी सिनेमा से आए सत्येंद्र मोहन, प्रीतम और आईएस चांदनी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। चाय की दुकान नारकंडा उपन्यास के लेखक सुमित राज वशिष्ठ ने फिल्म में भी अभिनय किया है। हिमाल ने कहा कि टी शॉप एट नारकंडा 14 वर्ष के एक बच्चे के संघर्ष की कहानी है। जिसके गांव में बादल फटने की वजह से वह अपना घर-परिवार और सब कुछ खो देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed