फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bengaluru Tourist died of heart attack in manali

मनाली में दिल का दौरा पड़ने से बंगलूरू के पर्यटक की मौत

Sun, 14 Jul 2019 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Tourist died of heart attack in manali
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby

पर्यटन नगरी मनाली में दो पर्यटकों की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ गई है। इनमें से एक बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैलानी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से जिस सैलानी की मौत हुई है, वह अपने परिजनों के साथ लाहौल से मनाली आ रहा था। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


परिजन उसे मनाली अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान अमीर जन पुत्र इरशाद शरीफ (75) निवासी बंगलूरू कर्नाटक के रूप में हुई है। मनाली में 47 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र हनी राम निवासी पानीपत हरियाणा के सीने में जोर का दर्द हुआ। राकेश को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपना जन्मदिन मनाने मनाली आया था। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि बंगलूरू के पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। पर्यटक अपने परिजनों के साथ लाहौल से मनाली आ रहा था कि रास्ते में तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed